1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. स्वर्ण व्यवसायियों की सुरक्षा के लिए पुलिस ने की बैठक

स्वर्ण व्यवसायियों की सुरक्षा के लिए पुलिस ने की बैठक

स्वर्ण व्यवसायियों की सुरक्षा के लिए पुलिस ने की बैठक,दुकानों में एचडी सीसीटीवी लगाने और ग्राहकों का विवरण रखने के निर्देश

पर्दाफाश न्यूज़ ब्यूरो सोनौली महराजगंज :: स्थानीय कोतवाली सभागार में बुधवार शाम स्वर्ण व्यवसायियों की सुरक्षा को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता क्षेत्राधिकारी नौतनवा जय प्रकाश त्रिपाठी ने की। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य व्यापारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना और पुलिस-व्यवसायी आपसी समन्वय को सशक्त बनाना था।

पढ़ें :- नौतनवा पुलिस और एसएसबी की संयुक्त कार्रवाई, कार से 648 बोतल शराब बरामद

क्षेत्राधिकारी त्रिपाठी ने स्वर्ण कारोबारियों को कई आवश्यक सुरक्षा सुझाव दिए। उन्होंने कहा कि सभी स्वर्ण आभूषण की दुकानों में एचडी क्वालिटी के सीसीटीवी कैमरे अनिवार्य रूप से लगाए जाएं ताकि किसी भी आपराधिक गतिविधि की स्थिति में आरोपियों की पहचान की जा सके। इसके अलावा, सुनसान इलाकों में स्थित दुकानों को भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में स्थानांतरित करने की सलाह दी गई।

पुलिस ने व्यवसायियों से यह भी आग्रह किया कि पुराने आभूषण की खरीद-बिक्री करते समय ग्राहकों का संक्षिप्त विवरण अवश्य दर्ज करें। इससे भविष्य में किसी भी अप्रिय घटना की जांच में सहायता मिलेगी।

बैठक के दौरान व्यापारियों ने भी अपनी समस्याएं पुलिस अधिकारियों के समक्ष रखीं, जिन पर सकारात्मक चर्चा हुई। पुलिस प्रशासन ने उन्हें हर संभव सहयोग और सुरक्षा प्रदान करने का आश्वासन दिया।

बैठक में कोतवाल अजीत प्रताप सिंह, चौकी प्रभारी वृजभान यादव, कृपा शंकर मद्देशिया, ध्रुप वर्मा, मदन कौशल, ओम प्रकाश, धनंजय वर्मा, उमाशंकर वर्मा समेत कई स्वर्ण व्यवसायी उपस्थित रहे।

पढ़ें :- Padma Shri Dr. Bhola Nath Memorial Quiz : पद्मश्री डॉ भोला नाथ मेमोरियल क्विज की प्रथम विजेता रहीं डॉ मिशा जैन, तृतीय पुरस्कार डॉ अंजलि गुप्ता

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...