1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. डॉ. प्रवीण तोगड़िया ने दिया नारा, ‘सस्ती शिक्षा हमारा अधिकार है, सबको रोजगार मिलना चाहिए’

डॉ. प्रवीण तोगड़िया ने दिया नारा, ‘सस्ती शिक्षा हमारा अधिकार है, सबको रोजगार मिलना चाहिए’

अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. प्रवीण तोगड़िया (Dr. Praveen Togadia, Founder President of the International Hindu Council) ने कहा कि बांग्लादेश में हिंदू मारा जा रहा है। यह 14 वर्षों से वहां हो रहा है। 1990 में यही स्थिति कश्मीरी घाटी में थी। उन्होंने कहा कि हमने रामंदिर बना दिया।

By संतोष सिंह 
Updated Date

बरेली। अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. प्रवीण तोगड़िया (Dr. Praveen Togadia, Founder President of the International Hindu Council) ने कहा कि बांग्लादेश (Bangladesh) में हिंदू मारा जा रहा है। यह 14 वर्षों से वहां हो रहा है। 1990 में यही स्थिति कश्मीरी घाटी में थी। उन्होंने कहा कि हमने रामंदिर बना दिया। ताज और तख्त भी बदल गए। अब आगे क्या? तोगड़िया ने रविवार को बरेली (Bareilly) के राजेंद्रनगर में आयोजित कार्यक्रम शिक्षा और किसानों के मुद्दे भी उठाए।

पढ़ें :- 16 की उम्र में सगी मामी से अवैध संबंध और मामा को उतारा मौत के घाट, फिर साले-सास की हत्या : एनकाउंटर में बरेली का अफसर खां ढेर

तोगड़िया ने कहा कि हमारा संकल्प अब हिंदू ही आगे, सुरक्षित हिंदू, समृद्धि हिंदू और सम्मानयुक्त हिंदू। उन्होंने कहा कि सस्ती शिक्षा हमारा अधिकार है। सबको रोजगार मिलना चाहिए। कहा कि खेत हमारा, फसल हमारी तो कर्ज क्यों? किसानों को फसलों के सही दाम नहीं मिल रहे। तोगड़िया ने नारा दिया कि किसानों को फसल के दाम अब यही है हमारा राम, यही है हमारा काम।

प्रवीण तोगड़िया (Praveen Togadia) ने कहा कि हमारे घर से बड़ा घर हमारे भगवान का होना चाहिए। राम मंदिर बनाने के लिए आठ करोड़ हिंदुओं ने सवा रुपया दिया है। यह मंदिर किसी व्यक्ति के पैसे से नहीं बना है। उन्होंने कहा कि दुनिया में 17 सौ वर्ष पहले सबसे समृद्धि राष्ट्र भारत था। उस वक्त शिक्षा का केंद्र भारत था। हमने दुनिया को शून्य दिया। अब दुनिया से सबसे समृद्धि देश अमेरिका है।

 भारत में 19 करोड़ लोग भूखे सो जाते हैं, 40 करोड़ मरीज हैं : तोगड़िया

तोगड़िया ने कहा कि भारत में 19 करोड़ लोग भूखे सो जाते हैं। 40 करोड़ मरीज हैं। तोगड़िया ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों से कहा कि हर गांव में मंगलवार व शनिवार को हनुमान चालीसा का पाठ कराएं। कहा कि हिंदुओं की संख्या लगातार घटती जा रही है। इजरायल में यहूदी कम होने के बाद भी फलस्तीन को मात दे रहा है, उससे सीखना चाहिए।

पढ़ें :- बांग्लादेश ने ODI सीरीज में 2-1 से चटाई धूल तो बौखलाया पाकिस्तान, तीसरे वनडे में बेईमानी का लगाया आरोप

ये दिलाया संकल्प

प्रवीण तोगड़िया (Praveen Togadia)  ने लोगों को कई संकल्प दिलाए। कहा कि हमारा संकल्प अब तो हिंदू ही आगे, सुरक्षित, समृद्ध और सम्मानजनक हिंदू। सस्ती शिक्षा हमारा अधिकार, किसानों को फसल के दाम, यही है हमारा राम, यही हमारा काम, कोई हिंदू भूखा नहीं रहेगा। हिंदुओं की दुकानों से सामान खरीदेंगे। भारत में जनसंख्या नियंत्रण कानून बनना चाहिए। देश से बांग्लादेशियों को भगाकर रहेंगे।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...