1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Prayagraj Accident : प्रयागराज में टैंकर ने बाइक को मारी टक्कर, एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत

Prayagraj Accident : प्रयागराज में टैंकर ने बाइक को मारी टक्कर, एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत

यूपी (UP) के प्रयागराज जिले (Prayagraj District) में दर्दनाक हादसा हुआ है। हादसे में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

By santosh singh 
Updated Date

प्रयागराज। यूपी (UP) के प्रयागराज जिले (Prayagraj District) में दर्दनाक हादसा हुआ है। हादसे में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे

जानकारी के अनुसार, हादसा सरायममरेज थाना (Sarayammarej Police Station) इलाके के सोरो पेट्रोल पंप के पास हुआ। एक टैंकर ने बाइक को रौंद डाला। हादसे में बाइक सवार पांच लोगों की मौत हो गई। हादसा सोमवार सुबह करीब छह बजे हुआ। हादसे में जान गंवाने वाले सभी मृतक एक ही परिवार के हैं। जिसमें दो बेटों समेत मां भी शामिल है।

सरायममरेज थाना (Sarayammarej Police Station) इलाके के सोरो पेट्रोल पंप के पास सुबह करीब छह बजे टैंकर ने बाइक में जोरदार टक्कर मारी। बाइक पर आठ माह की बच्ची समेत पांच लोग सवार थे। टक्कर इतनी जोरदार थी की छिटककर सभी दूर जा गिरे और मौके पर ही मौत हो गई।

मृतकों में विकास (25) पुत्र बल्ली, सुम्मरी (60) पत्नी देवकी, जनता (34) पत्नी नमकीन, दीवाना (7) पुत्र नमकीन, लक्ष्मी (8 माह) पुत्री नमकीन की मौत हो गई। यह सभी जौनपुर जनपद (Jaunpur District) के थाना मीरगंज (Mirganj Police Station)  क्षेत्र के चौकी खुर्द इलाके के रहने वाले थे। किसी शादी में शिरकत करने के बाद घर लौट रहे थे। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने टैंकर को कब्जे में लेने के बाद चालक को पकड़ लिया। घटना की सूचना पाकर मृतकों के परिजन भी पहुंच गए। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

पढ़ें :- Deepotsav 2026 : सरयू के कनक कछार’ पर उतरा त्रेता का उल्लास, मुख्यमंत्री योगी  के नेतृत्व में  10वीं बार रामनगरी में जले आस्था और आत्मीयता के दीप
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...