1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Prayagraj Violence: प्रयागराज में रूक-रूक कर पथराव कर रहे हैं उपद्र​वी, पुलिस को भी बना रहे हैं निशाना, डीएम भी हुए चोटिल

Prayagraj Violence: प्रयागराज में रूक-रूक कर पथराव कर रहे हैं उपद्र​वी, पुलिस को भी बना रहे हैं निशाना, डीएम भी हुए चोटिल

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में हालात बिगड़ते जा रहे हैं। उपद्रवी रूक-रूक कर पथरबाजी कर रहे हैं। कभी गलियों से तो कभी छतो से पथराव कर रहे हैं। पुलिस मोर्चा संभाल रही है लेकिन उपद्रवियों के द्वारा उन पर भी पथराव किया जा रहा है। लिहाजा, वहां की स्थिति बेहद ही खराब हो गयी है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में हालात बिगड़ते जा रहे हैं। उपद्रवी रूक-रूक कर पथरबाजी कर रहे हैं। कभी गलियों से तो कभी छतो से पथराव कर रहे हैं। पुलिस मोर्चा संभाल रही है लेकिन उपद्रवियों के द्वारा उन पर भी पथराव किया जा रहा है। लिहाजा, वहां की स्थिति बेहद ही खराब हो गयी है। बताया जा रहा है कि पथराव में  प्रयागराज के डीएम भी चोटिल हुए हैं।

पढ़ें :- सोनिया गांधी के साथ रायबरेली पहुंचेंगे राहुल गांधी; आज नामांकन करेंगे दाखिल

बताया जा रहा है कि तीन घंटे बाद भी उपद्रवी बवाल कर रहे हैं। जुमे की नमाज को लेकर सुरक्षा व्यवस्था को मुस्तैद किया गया था लेकिन उपद्रवियों के बवाल के आगे पुलिस प्रशासन की मुस्तैदी उतनी नहीं दिखी,​ जिसके कारण वहां पर अभी तक बवाल जारी है। बता दें कि, जुमे की नमाज के बाद वहां पर बड़ी संख्या में लोग जुट गए और नूपुर शर्मा पर कार्रवाई की मांग करने लगे। देखते ही देखते वहां पर हंगामा शुरू हो गया है।

पुलिस ने स्थिति कंट्रोल करने की कोशिश की लेकिन उपद्रवियों का बवाल बढ़ता गया। बता दें कि, सहारनपुर, देवबंद, प्रयागराज, मुरादाबाद समेत अन्य जिलों में उपद्रवियों ने जमकर हंगामा किया। यही नहीं उपद्रवियों ने पथराव ​भी किया। पुलिस ने समझाने की कोशिश की तो उन पर भी पथराव किए। पुलिस उपद्रवियों से निपटने के लिए जुटी हुई है।

मुरादाबाद में भी उपद्रवियों ने किया बवाल
जुमे की नमाज के बाद उपद्रवियों ने मुरादाबाद में भी उपद्रव किया। यहां जुमे की नमाज के बाद एकाएक माहौल गरमा गया। बड़ी संख्या में लोग जुट गए और बवाल करने लगे। इसको देखते हुए पुलिस ने मोर्चा संभाला तो पथराव ​कर दिया है। लिहाजा, पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा।

 

पढ़ें :- प्रियंका गांंधी नहीं लड़ेंगी चुनाव, रायबरेली से राहुल गांधी और अमेठी से किशोरी लाल शर्मा को कांग्रेस ने बनाया प्रत्याशी

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...