HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. वायनाड पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी: भूस्खलन प्रभावित इलाकों का किया हवाई दौरा, पीड़ितों से करेंगे मुलाकात

वायनाड पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी: भूस्खलन प्रभावित इलाकों का किया हवाई दौरा, पीड़ितों से करेंगे मुलाकात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज केरल के वायनाड दौरे पर हैं। प्रधानमंत्री यहां पर भूस्खलन से प्रभावित क्षेत्रों के बारे में जानकारी ली और भूस्खलन प्रभावित इलाके का हवाई सर्वे भी किया। भूस्खलन के हवाई सर्वे के दौरान प्रधानमंत्री ने भूस्खलन की वजह के बारे में पूछा और साथ ही भूस्खलन में सबसे ज्यादा प्रभावित हुए इलाकों पुंचीरीमत्तम, मुंडक्कई और चूरलमाला के हालात का भी जायजा लिया। इस दौरान सीएम पी विजयन भी उनके साथ मौजूद रहे।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज केरल के वायनाड दौरे पर हैं। प्रधानमंत्री यहां पर भूस्खलन से प्रभावित क्षेत्रों के बारे में जानकारी ली और भूस्खलन प्रभावित इलाके का हवाई सर्वे भी किया। भूस्खलन के हवाई सर्वे के दौरान प्रधानमंत्री ने भूस्खलन की वजह के बारे में पूछा और साथ ही भूस्खलन में सबसे ज्यादा प्रभावित हुए इलाकों पुंचीरीमत्तम, मुंडक्कई और चूरलमाला के हालात का भी जायजा लिया। इस दौरान सीएम पी विजयन भी उनके साथ मौजूद रहे।

पढ़ें :- देश में एक साथ चुनाव कराए जाने पर अखिलेश ने ली चुटकी, बोले-'वन नेशन, वन इलेक्शन, वन डोनेशन' बीजेपी की बड़ी साजिश

बता दें कि, वायनाड में भूस्खलन से तबाही मची हुई है। यहां पर करीब 300 लोगों की जान चली गयी थी, जबकि बड़ी संख्या में लोग घायल हुए थे। कांग्रेस सांसद और नेता विपक्ष राहुल गांधी और प्रियंका गांधी भी बीते दिनों वायनाडा का दौरा करने के लिए पहुंचे थे। उन्होंने भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया था।

वायनाड के जिला कलेक्टर डी आर मेघश्री के मुताबिक, जिला प्रशासन ने प्रभावित इलाकों से लोगों को सुरक्षित रूप से स्थानांतरित करने के लिए कदम उठाए हैं। प्रभावित क्षेत्रों में स्कूलों में छुट्टी का एलान करने के साथ ही सरकारी अधिकारियों ने जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों के मुताबिक, प्रभावित अंबालावायल गांव और व्यथिरी तालुक के रिहायशी इलाकों से लोगों को सुरक्षित जगहों पर भेजा जा रहा है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...