Privilege motion against Rahul Gandhi : संसद के बजट सत्र में जारी राजनीतिक हंगामें के बीच मोदी सरकार ने राहुल गांधी के खिलाफ विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव लाने की बात कही है। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू कहा है कि सरकार लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस लाएगी। इस पर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि प्रिविलेज नोटिस से राहुल गांधी पर इन सबसे कोई असर नहीं पड़ेगा।

दरअसल, विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव का मतलब है कि कोई सदस्य संसद के नियमों का उल्लंघन करता है या सदन के सम्मान को ठेस पहुंचाता है। अब मोदी सरकार के इस कदम से संसद में राजनीतिक तनाव और बढ़ने के आसार हैं। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि लोकसभा में विपक्ष के लीडर राहुल गांधी के खिलाफ सदन को गुमराह करने और “बेबुनियाद बयान” देने के लिए प्रिविलेज मोशन का नोटिस लाया जाएगा। रिजिजू की इस टिप्पणी पर प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, “वे जो कुछ भी करेंगे – विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव, FIR, केस – उन्हें जो करना है करने दें। राहुल गांधी पर इन सबसे कोई असर नहीं पड़ेगा।”
प्रियंका गांधी ने ट्रेड यूनियनों की एक दिन की हड़ताल पर कहा, “वे जो कुछ भी कर रहे हैं वह पूरी तरह से गलत है। वे किसानों के साथ धोखा कर रहे हैं। उन्होंने जिस तरह की ट्रेड डील साइन की है, उसका नतीजा किसानों को भुगतना पड़ेगा। हम आज उनकी हड़ताल में लेबर यूनियनों का समर्थन कर रहे हैं।” रिजिजू के सदन में गाली देने के आरोप पर कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, “हमने किसी को गाली नहीं दी। 1-2 सांसद भड़क गए थे, और उन्होंने यह जाहिर किया। उन्होंने यह भी कहा कि मैं उन्हें बढ़ावा दे रही थी, जो झूठ है। मैं चुपचाप बैठी थी। आखिर में, मैंने शांति से कुछ बातें कहीं।”