1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. प्रियंका गांधी ने वायनाड के लोगों को लिखी चिट्ठी, क्षेत्र की जनता को बताया मार्गदर्शक और शिक्षक, कांग्रेस हर घर पहुंचाएंगें

प्रियंका गांधी ने वायनाड के लोगों को लिखी चिट्ठी, क्षेत्र की जनता को बताया मार्गदर्शक और शिक्षक, कांग्रेस हर घर पहुंचाएंगें

कांग्रेस महासचिव व वायनाड लोकसभा सीट (Wayanad Lok Sabha Seat) से पार्टी की उम्मीदवार प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) ने क्षेत्र की जनता के लिए एक चिट्ठी लिखी। उनकी यह चिट्ठी वायनाड के हर घर में भेजी जाएगी। बता दें कि उन्होंने मलयालम (Malayalam) और अंग्रेजी भाषा में चिट्ठी लिखी है।

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव व वायनाड लोकसभा सीट (Wayanad Lok Sabha Seat) से पार्टी की उम्मीदवार प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) ने क्षेत्र की जनता के लिए एक चिट्ठी लिखी। उनकी यह चिट्ठी वायनाड के हर घर में भेजी जाएगी। बता दें कि उन्होंने मलयालम (Malayalam) और अंग्रेजी भाषा में चिट्ठी लिखी है। प्रियंका ने वायनाड के लोगों को मार्गदर्शक और शिक्षक बताया है।

पढ़ें :- पश्चिम एशिया संकट के बीच ट्रंप और पीएम मोदी के बीच हुई बातचीत, कहा-होर्मुज का खुला, सुरक्षित और सुलभ रहना पूरी दुनिया के लिए आवश्यक

राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आज दो साल कार्यकाल पूरे होने पर  प्रियंका गांधी ने  बधाई दी

पढ़ें :- Cold Storage Accident : मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने जिला उद्यान अधिकारी सस्पेंड को किया, प्रशासनिक और विभागीय जांच शुरू

कांग्रेस महासचिव व वायनाड लोकसभा सीट से पार्टी की उम्मीदवार प्रियंका गांधी ने शनिवार को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आज दो साल कार्यकाल पूरे होने पर बधाई दी है। उन्होंने लिखा कि श्री खरगे ने अथक मेहनत, अनुभवी दूरदर्शिता और बेमिसाल जीवटता के साथ पार्टी को मजबूत नेतृत्व दिया है।

पढ़ें :- 13 साल कोमा में रहने के बाद हरीश राणा का निधन, सुप्रीम कोर्ट की अनुमति से इच्छामृत्यु का था पहला मामला

प्रियंका गांधी ने लिखा कि सामाजिक न्याय, वंचितों के अधिकार और लोकतंत्र की प्रखर आवाज श्री खरगे ने छात्र राजनीति से शुरुआत की और आज कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। उनका दशकों लंबा और सार्थक राजनीतिक जीवन कांग्रेस के हर एक कार्यकर्ता के लिए प्रेरणा है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...