1. हिन्दी समाचार
  2. तकनीक
  3. Project Mercury : NASA के ‘ओरिजिनल सेवन’ जिन्होंने अमेरिका को अंतरिक्ष की दौड़ में किया सबसे आगे

Project Mercury : NASA के ‘ओरिजिनल सेवन’ जिन्होंने अमेरिका को अंतरिक्ष की दौड़ में किया सबसे आगे

आज ही के दिन से ठीक 67 साल पहले, 9 अप्रैल 1959 को अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी NASA ने 'ओरिजिनल सेवन' की घोषणा की थी जिसने मानव इतिहास का रुख बदल दिया। वॉशिंगटन के एक प्रेस कॉन्फ्रेंस हॉल में नासा ने दुनिया के सामने अपने पहले सात अंतरिक्ष यात्रियों को पेश किया था, जिन्हें 'मर्करी सेवन' (Mercury Seven) के नाम से जाना गया।

By संतोष सिंह 
Updated Date

वॉशिंगटन : आज ही के दिन से ठीक 67 साल पहले, 9 अप्रैल 1959 को अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी NASA ने ‘ओरिजिनल सेवन’ की घोषणा की थी जिसने मानव इतिहास का रुख बदल दिया। वॉशिंगटन के एक प्रेस कॉन्फ्रेंस हॉल में नासा ने दुनिया के सामने अपने पहले सात अंतरिक्ष यात्रियों को पेश किया था, जिन्हें ‘मर्करी सेवन’ (Mercury Seven) के नाम से जाना गया। प्रेस कॉन्फ्रेंस के अगले ही दिन ये सातों पायलट रातों-रात नेशनल हीरो बन गए। उनकी तस्वीरों ने अखबारों के फ्रंट पेज और मैगजीन के कवर को भर दिया था।

पढ़ें :- Artemis II के टॉयलेट में आयी समस्या, अंतरिक्ष यात्रियों को इमरजेंसी यूरिन डिवाइस का करना पड़ा इस्तेमाल

प्रोजेक्ट मर्करी अमेरिका का पहला मानव अंतरिक्ष मिशन कार्यक्रम था, जिसका लक्ष्य इंसान को पृथ्वी की कक्षा (Orbit) में भेजना और सुरक्षित वापस लाना था।

इस प्रोजेक्ट के लिए इन 7 जांबाजों एलन बी. शेपर्ड जूनियर (अंतरिक्ष में जाने वाले पहले अमेरिकी), वर्जील आई. “गस” ग्रिसम, जॉन एच. ग्लेन जूनियर (पृथ्वी की परिक्रमा करने वाले पहले अमेरिकी), एम. स्कॉट कारपेंटर, वाल्टर “वैली” शिरा जूनियर, एल. गॉर्डन कूपर जूनियर और डोनाल्ड के. “डीक” स्लेटन को 500 से अधिक मिलिट्री टेस्ट पायलटों में से कड़े शारीरिक और मानसिक परीक्षणों के बाद चुना गया था।

इनमे से एलन शेफर्ड आगे चलकर अंतरिक्ष में जाने वाले पहले अमेरिकी बने और जॉन ग्लेन पृथ्वी की परिक्रमा करने वाले पहले अमेरिकी। 9 अप्रैल की इस हैरतअंगेज कारनामे ने न केवल अमेरिका और सोवियत संघ के बीच ‘स्पेस रेस’ को तेज किया, बल्कि आज के आधुनिक अंतरिक्ष मिशनों (जैसे चंद्रमा और मंगल अभियान) की नींव भी रखी।

रिपोर्ट : सुशील कुमार साह

पढ़ें :- NASA के एस्ट्रोनॉट्स अब iPhone से ले सकेंगे चांद की सेल्फ़ी, आज फ्लोरिडा के कैनेडी स्पेस सेंटर से आर्टेमिस II मिशन लॉन्च

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...