1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Psycho Killer: सौतेली मां के व्यवहार ने बनाया हैवान, महिलाओं से हो गयी इतनी नफरत की बात न मामने पर देता था दर्दनाक मौत

Psycho Killer: सौतेली मां के व्यवहार ने बनाया हैवान, महिलाओं से हो गयी इतनी नफरत की बात न मामने पर देता था दर्दनाक मौत

उत्तर प्रदेश के बरेली में पुलिस ने एक साइको किलर को गुरुवार को गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम कुलदीप गंगवार है।वह नवाबगंज थाना क्षेत्र के गांव बाकरगंज समुआ का रहने वाला है। पूछताछ में साइको किलर ने कुबूल किया कि उसे औरतों से नफरत थी।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

उत्तर प्रदेश के बरेली में पुलिस ने एक साइको किलर को गुरुवार को गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम कुलदीप गंगवार है।वह नवाबगंज थाना क्षेत्र के गांव बाकरगंज समुआ का रहने वाला है। पूछताछ में साइको किलर ने कुबूल किया कि उसे औरतों से नफरत थी। इसलिए उन्हें दर्दनाक तरीके से मौत के घाट उतार देता था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार शाही और शीशगढ़ में पिछले 13 महीनों में नौ महिलाओं को गला घोंट कर मौत के घाट उतार देता था।

पढ़ें :- Eid Mubarak 2026 : राष्ट्रपति मुर्मू, पीएम मोदी और विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने देशवासियों को दी ईद की बधाई

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार साइको किलर अपनी उम्र से बढ़ी महिलाओं से जान पहचान बढ़ाता था। इसके बाद सेक्स की डिमांड करता था, जो महिला इंकार कर देती थी उसी की साड़ी या दुपट्टे से गला घोंट कर हत्या कर देता था। लाश को खेत या झाड़ियों के पीछे फेंक देता था। जिन महिलाओं की हत्या की गई सभी की उम्र 45 से 55 के बीच है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पुलिस ने जांच के दौरान पता चला कि कुलदीप की एक सौतेली मां थी, जो उसे बचपन में बहुत प्रताड़ित करती थी। बात-बात पर डांट लगाती और गलती करने पर गला पकड़ लेती थी। इस वजह से बचपन से ही कुलदीप मानसिक तौर पर परेशान रहने लगा था।

उसे गलत आदतें पड़ गई थीं। जब उसकी शादी हुई, तो वो अपनी पत्नी के साथ भी हिंसक बर्ताव करता था। अपनी सौतेली मां का गुस्सा पत्नी पर निकालता था। उसकी गलत हरकतों की वजह से उसकी बीवी भी उसे छोड़कर चली गई। जिसके बाद उसे महिलाओं को लेकर एक कुंठा होने लगी।

इसके बाद वो महिलाओं को टारगेट करने लगा था। वह महिलाओं को अपने झांसे में फंसाता था। फिर उनसे जबरदस्ती करने की कोशिश करता था। नाकाम रहने पर गला घोंटकर महिलाओं को मौत के घाट उतार देता था।

पढ़ें :- 'जो डरते हैं, वो मरते हैं...' ईद के जश्न में CM ममता बनर्जी का SIR पर बड़ा बयान
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...