HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Punjab Election 2022 : राहुल गांधी, बोले- गरीब घर का बेटा चन्नी ही होगा पंजाब में मुख्यमंत्री का चेहरा

Punjab Election 2022 : राहुल गांधी, बोले- गरीब घर का बेटा चन्नी ही होगा पंजाब में मुख्यमंत्री का चेहरा

पंजाब कांग्रेस में मुख्यमंत्री पद को लेकर मचे घमासान के बाद कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने आखिरकार रविवार को सूबे में कांग्रेस का सीएम चेहरा घोषित कर दिया है। राहुल ने कहा कि चरणजीत सिंह चन्नी ही कांग्रेस से सीएम का चेहरा होंगे। राहुल ने कहा कि चन्नी गरीब घर से हैं। उनके अंदर कोई अहंकार नहीं है। तीन महीने के कार्यकाल में हर किसी ने देख लिया। चन्नी जी गरीब जनता के लिए काम करते हैं।

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। पंजाब कांग्रेस में मुख्यमंत्री पद को लेकर मचे घमासान के बाद कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने आखिरकार रविवार को सूबे में कांग्रेस का सीएम चेहरा घोषित कर दिया है। राहुल ने कहा कि चरणजीत सिंह चन्नी ही कांग्रेस से सीएम का चेहरा होंगे। राहुल ने कहा कि चन्नी गरीब घर से हैं। उनके अंदर कोई अहंकार नहीं है। तीन महीने के कार्यकाल में हर किसी ने देख लिया। चन्नी जी गरीब जनता के लिए काम करते हैं।

पढ़ें :- Lok Sabha Elections 2024: ​इंडिया गठबंधन के नेताओं पर जमकर बरसे अमित शाह, कह दी ये बड़ी बातें

राहुल गांधी  ने सिद्धू और सुनील जाखड़ की भी तारीफ करते हुए कहा कि कांग्रेस के पास कई हीरे हैं। इन हीरों में से एक को चुनना आसान नहीं था। सिद्धू के खून में भी पंजाब दिखेगा। राहुल ने कहा मुझसे कहा गया कि मुख्यमंत्री का निर्णय लेना है। ये मेरा निर्णय नहीं है। ये पंजाब का निर्णय है। मैंने कोई निर्णय नहीं किया है। मैंने पंजाब के लोगों से पूछा है। युवाओं से पूछा, प्रत्याशियों से पूछा, कार्यकर्ताओं से पूछा। जो निर्णय उन लोगों ने मुझे बताया वही आज मैं आपको बताने जा रहा हूं। ये पंजाब है। यहां के लोगों को अपना नेता स्वयं सुनना चाहिए और मेरा काम है कि आपकी आवाज को सुनना। आपका फैसला मेरे विचार से ज्यादा अहम है।

 

राहुल ने कहा कि पंजाब के लोगों ने कहा कि मुझे गरीब घर का बेटा ही मुख्यमंत्री चाहिए। जो गरीबों की आवाज बन सके। गरीबों के दर्द को समझ सके। राहुल गांधी ने कहा​ कि हमारी पार्टी में लोकतंत्र है। हर किसी को बोलने का अधिकार है। कई बार कुछ लोग बहुत ज्यादा भी बोल देते हैं। सभी नेता उसे भी सुनते हैं। ये भाजपा और अन्य दलों में नहीं दिखेगा।

राहुल ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुझे हीरों में से एक हीरा चुनने के लिए कहा था। ये आसान काम नहीं था। मैं नवजोत सिंह सिद्धू से 40 साल पहले मिला था। दून स्कूल में मैं था। रविवार को क्रिकेट का मैच था। उन्होंने बहुत अच्छा परफॉरमेंस दिया था। मैं उसी दिन उन्हें पहचान गया था। वह बहुत मेहनत करते हैं। राहुल गांधी ने भाषण के शुरुआत में ही राहुल ने सभी नेताओं का अभिवादन किया। राहुल ने कहा कि नेता एक-दो दिन में नहीं बनता है। मीडिया के सामने कोई नेता नहीं बनता है।

पढ़ें :- चार चरणों के बाद जनता ने भाजपा के 400 के दावे के आगे से 4 गायब कर दिया है: अखिलेश यादव

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...