1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. पंजाब पुलिस ने बब्बर खालसा के दो आतंकियों को पिस्तौल और कारतूस के साथ किया गिरफ्तार

पंजाब पुलिस ने बब्बर खालसा के दो आतंकियों को पिस्तौल और कारतूस के साथ किया गिरफ्तार

जालंधर में टारगेट किलिंग करने आए बब्बर खालसा (Babbar Khalsa) के दो आतंकियों को काउंटर इंटेलिजेंस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों से पुलिस ने दो पिस्टल, 4 मैगजीन और कारतूस बरामद हुए हैं। पुलिस सूत्रों से पता चला है कि काउंटर इंटेलिजेंस ने खुफिया जानकारी के आधार पर ऑपरेशन कर इन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

By संतोष सिंह 
Updated Date

जालंधर। जालंधर में टारगेट किलिंग करने आए बब्बर खालसा (Babbar Khalsa) के दो आतंकियों को काउंटर इंटेलिजेंस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों से पुलिस ने दो पिस्टल, 4 मैगजीन और कारतूस बरामद हुए हैं। पुलिस सूत्रों से पता चला है कि काउंटर इंटेलिजेंस ने खुफिया जानकारी के आधार पर ऑपरेशन कर इन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पढ़ें :- UP IAS Posting : यूपी में 21 आईएएस अफसरों की अलग-अलग जिलों में तैनाती, देखें लिस्ट

पढ़ें :- ट्रम्प की धमकी दरिकिनार कर ईरानी संगीतकार ने पावर प्लांट के सामने बजाया म्यूजिक, राष्ट्रपति बोले- देश की 1.4 करोड़ जनता जान देने को तैयार

पता चला है कि आरोपी पंजाब में किसी बड़े नेता को टारगेट करने आए थे। फिलहाल इसे लेकर काउंटर इंटेलिजेंस ने कोई खुलासा नहीं किया है। जल्द दोनों आतंकियों को पुलिस कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेगी। आतंकी मॉड्यूल का संचालन आतंकी हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी पासियन अमेरिका से कर रहा है। उनका सरगना आतंकी हरविंदर सिंह उर्फ रिंदा संधू का साथी है। वहीं, उन्हें आर्मेनिया से शमशेर सिंह उर्फ सेरा भी निर्देश देता था। पासियन के कहने पर आतंकियों ने दोआबा में टारगेट किलिंग करनी थी। इसे लेकर अमृतसर एसएसओसी द्वारा यूएपीए और आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत एफआईआर (FIR) दर्ज की गई है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...