HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Pushya Nakshatra 2023 : 5 नवंबर को बन रहा है पुष्य नक्षत्र का दुर्लभ संयोग, शुभ कामों की शुरुआत अति शुभ दिन

Pushya Nakshatra 2023 : 5 नवंबर को बन रहा है पुष्य नक्षत्र का दुर्लभ संयोग, शुभ कामों की शुरुआत अति शुभ दिन

भ कार्यों के लिए  नक्षत्र  और मुहूर्त बहुत महत्वपूर्ण होते है। दुर्लभ मुहूर्त बहुत संयोग से बनते है। दीपावली की खरीददारी के लिए लिए भी शुभ मूहूर्त बहुत फलदायी होते है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Pushya Nakshatra 2023 : शुभ कार्यों के लिए  नक्षत्र  और मुहूर्त बहुत महत्वपूर्ण होते है। दुर्लभ मुहूर्त बहुत संयोग से बनते है। दीपावली की खरीददारी के लिए लिए भी शुभ मूहूर्त बहुत फलदायी होते है। शास्त्रों में वर्णित है कि शुभ मुहूर्त में खरीदी गई वस्तुएं दीर्घजीवी होती  है और उसे बरकत होती है। इस बार दिवाली से पहले 5 नवंबर को  पुष्य नक्षत्र का दुर्लभ संयोग बन रहा है है।

पढ़ें :- Astro Tips : इस आसान ज्योतिष उपाय से खत्म होगी धन की किल्लत , देवी लक्ष्मी मेहरबान रहेंगी

8 बजे से शुरू होगा पुष्य नक्षत्र
शनिवार (4 नवंबर) को सुबह करीब 8 बजे से पुष्य नक्षत्र शुरू हो जाएगा जो रविवार (5 नवंबर) को सुबह 10 बजे तक रहेगा। इन दोनों दिन किए गए कोई भी काम लाभदायक और शुभ रहेंगे। विद्वानों के मुताबिक, 5 नवंबर, रविवार को पुष्य नक्षत्र के साथ सर्वार्थ सिद्धि, शुभ, श्रीवत्स, अमला, वाशि, सरल और गजकेसरी योग बनेंगे। जिसमें निवेश, लेनदेन और नए कार्यों की शुरुआत की जा सकती है। यह बहुत ही शुभ रहेगा।

4 नवंबर, शनिवार को पुष्य नक्षत्र के साथ शंख, लक्ष्मी, शश, हर्ष, सरल, साध्य, मित्र और गजकेसरी योग रहेंगे। इन शुभ योगों के साथ ही पुष्य नक्षत्र का स्वामी शनि अपनी ही राशि में रहेगा।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...