1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. Ragi Soup: सेहत से भरपूर और पोषक तत्वों का खजाना रागी, ब्रेकफास्ट में ट्राई करें टेस्टी रागी का सूप

Ragi Soup: सेहत से भरपूर और पोषक तत्वों का खजाना रागी, ब्रेकफास्ट में ट्राई करें टेस्टी रागी का सूप

पोषक तत्वों से भरपूर रागी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होती है। रागी एक ऐसा अनाज है जिसमें फाइबर अच्छी मात्रा में पाया जाता है। इसके अलावा प्रोटीन से भरपूर होता है। प्रोटीन मांसपेशियों का निर्माण करता है। रागी आप नियमित रूप से भी खाएंगे, तो शरीर में फैट बढ़ने की समस्या नहीं होगी।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

पोषक तत्वों से भरपूर रागी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होती है। रागी एक ऐसा अनाज है जिसमें फाइबर अच्छी मात्रा में पाया जाता है। इसके अलावा प्रोटीन से भरपूर होता है। प्रोटीन मांसपेशियों का निर्माण करता है। रागी आप नियमित रूप से भी खाएंगे, तो शरीर में फैट बढ़ने की समस्या नहीं होगी। रागी का सेवन जब आप किसी भी रूप में करते हैं, तो शरीर में ब्लड शुगर लेवल स्थिर होता है। इससे जल्दी-जल्दी भूख नहीं लगती है। आप वजन बढ़ने की समस्या से बचे रहते हैं। आज हम आपको इसका सूप बनाने का तरीका बताने जा रहे है। तो चलिए जानते हैं रागी का सूप बनाने का तरीका।

पढ़ें :- पूरे बजट में बंगाल को पूरी तरह किया गया नजरअंदाज, वित्त मंत्री अमीरों की हैं रॉबिनहुड : TMC सांसद अभिषेक बनर्जी

रागी का सूप बनाने के लिए जरुरी सामग्री

एक प्याज
एक बारीक कटा अदरक
लहसुन की चार से पांच कलियां
दो हरी मिर्च बारीक कटी
बनाने के लिए घी
कटी सब्जियां जो आपको पसंद हों (गाजर, ब्रोकली, शिमला मिर्च, मटर के दाने, फलियां)

ये है रागी का सूप बनाने का तरीका

रागी का सूप बनाने के लिए सबसे पहले एक छोटा सॉस पैन लें और उसमें घी डालें। फिर गर्म होने पर प्याज, लहसुन, अदरक डालकर भूनें। कटी हुई सारी सब्जियां डालकर भूनें। इसके साथ स्वादनुसार नमक, काली मिर्च डालें और पानी डालकर ढककर पांच से छह मिनट पकाएं। पांच मिनट के बाद कटा हुआ पनीर डालें। इसके बाद इसमें रागी का आटा पानी में डालकर पेस्ट बनाएं और सूप में डाल दें। फिर जितनी पानी की जरूरत हो, उतना मिलाएं। कम से कम सात मिनट और पकाएं और तैयार है गर्मा-गर्म रागी सूप।

पढ़ें :- 'फोर स्टार्स ऑफ डेस्टिनी' पुस्तक पर हंगामे के बीच पूर्व सेना प्रमुख एमएम नरवणे की बड़ी प्रतिक्रिया ,बोले-'किताब का स्टेटस ये है...'

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...