HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. Benefits of Ragi: डायबिटीज के मरीजों के लिए बेहद फायदेमंद है रागी, वजन को भी करता है नियंत्रित

Benefits of Ragi: डायबिटीज के मरीजों के लिए बेहद फायदेमंद है रागी, वजन को भी करता है नियंत्रित

ब्लड शुगर मैनेजमेंट में भी हेल्प मिलती है। गर्मी के मौसम में रागी शरीर को ठंडा रखने में हेल्प करता है। रागी शरीर से टॉक्सिंस को कम करने का काम करती है। तो चलिए आपको बताते है रागी का सेवन करने के फायदे।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

Benefits of Ragi: सबसे पौष्टिक अनाज में शुमार रागी कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है। रागी में डाइट्री, फाइबर, आयरन और अन्य पोषक तत्व मौजूद होते है। इसका नियमित सेवन करने से दिल से संबंधित बीमारियों से तो बचाता ही है बल्कि वेट कम करने में हेल्प मिल सकती है।

पढ़ें :- MAHARAJGANJ:बढ़ रही MDH-Everest की मुश्किलें,नेपाल ने मसालों पर लगाया बैन

इसके अलावा ब्लड शुगर मैनेजमेंट में भी हेल्प मिलती है। गर्मी के मौसम में रागी शरीर को ठंडा रखने में हेल्प करता है। रागी शरीर से टॉक्सिंस को कम करने का काम करती है। तो चलिए आपको बताते है रागी का सेवन करने के फायदे।

रागी का मिल्क शेक सेहत के लिए फायदेमंद है। इसके लिए रागी को सबसे पहले अच्छे से कुक कर लें।इसके बाद केला, दूध और शहद डालकर ब्लेंड कर लें। लीजिए आपकी टेस्टी और हेल्दी रागी मिल्क शेक तैयार है।

इसके अलावा आप रागी का डोसा भी बना कर खा सकते है। रागी में पानी, प्याज, नमक, मसाले और धनिया जैसी चीजों को मिक्स कर लें। फिर इसे तवे पर पैनकेक की तरह फैला लें और डोसा बना सकते है। टेस्टी के साथ साथ सेहत के लिए भी फायदेमंद है।

आप रागी को सलाद बना कर भी खा सकते है। इसके लिए बेल पेपर, खीरा, टमाटर जैसी सब्जियों को मिक्स कर लें। इस पर नमक, चाट मसाला डालकर मिक्स कर सकते है।

पढ़ें :- बीजेपी बाबासाहेब अंबेडकर के संविधान को ख़त्म कर मनुवादी सोच पर आधारित बनाना चाहती है नया संविधान  : जयराम रमेश

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...