1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. किसान नेताओं को संसद में मिलने के लिए बुलाए राहुल गांधी, एंट्री नहीं मिली तो सरकार पर साधा निशाना

किसान नेताओं को संसद में मिलने के लिए बुलाए राहुल गांधी, एंट्री नहीं मिली तो सरकार पर साधा निशाना

राहुल गांधी ने कहा कि, कुछ किसान मुझसे मिलना चाहते थे, इसलिए मैंने उन्हें अंदर ऑफिस में बुलाया था। लेकिन उन्हें अंदर आने नहीं दिया गया, इसका कारण आपको प्रधानमंत्री से पूछना पड़ेगा।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद और नेता विपक्ष राहुल गांधी बुधवार को कई किसान नेताओं को मिलने के लिए संसद में बुला लिया। हालांकि, वहां पहुंचे किसान नेताओं को एंट्री नहीं मिली। इस पर राहुल गांधी भड़क गए। इस दौरान राहुल गांधी ने कहा कि, कुछ किसान मुझसे मिलना चाहते थे, इसलिए मैंने उन्हें अंदर ऑफिस में बुलाया था। लेकिन उन्हें अंदर आने नहीं दिया गया, इसका कारण आपको प्रधानमंत्री से पूछना पड़ेगा। वहीं राहुल गांधी के ऐतराज के बाद उन्हें एंट्री मिल गई। अब किसान नेताओं से राहुल गांधी संसद भवन के अपने उस दफ्तर में मिल सकेंगे, जो उन्हें नेता विपक्ष के तौर पर मिला है।

पढ़ें :- जब हम भारत और फ्रांस की बात करते हैं तो हमारा रिश्ता इनोवेशन के साथ-साथ trust और shared values का भी ​है: पीएम मोदी

बता दें कि, संसद के मानसून सत्र का आज तीसरा दिन है। मंगलवार को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का पहला बजट पेश किया। आज संसद के दोनों सदनों लोकसभा और राज्यसभा में बजट पर चर्चा हो रही है, लेकिन बजट के खिलाफ विपक्ष के रुख के चलते सदन में हंगामा देखने को मिला।

विपक्षी नेताओं ने कहा कि अब यह सरकार ऐसा बजट लाई है कि बस कुर्सी बची रहे। संजय राउत ने कहा कि अब तक सिर्फ गुजरात का ही ख्याल रखा जाता था। अब इस लिस्ट में दो और राज्य आंध्र प्रदेश और बिहार में शामिल हो गए। संजय राउत ने कहा कि पूरे बजट भाषण में एक बार भी महाराष्ट्र तक नहीं बोला गया।

 

पढ़ें :- T20 World Cup 2026 : ऑस्ट्रेलिया के आउट होने से सूर्या ब्रिगेड का सफर हुआ आसान, टीम इंडिया की राह अब साफ नजर आ रही है...
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...