HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. राहुल गांधी ने तस्वीर शेयर कर मोदी सरकार को घेरा, पूछा-जनता के मेहनत की कमाई का पैसा क्या ‘सेल्फी स्टैंड’ बनाने के लिए था?

राहुल गांधी ने तस्वीर शेयर कर मोदी सरकार को घेरा, पूछा-जनता के मेहनत की कमाई का पैसा क्या ‘सेल्फी स्टैंड’ बनाने के लिए था?

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने एक तस्वीर को शेयर किया ​किया, जिसमें काफी लोग फर्स पर सोए हुए हैं। इसके सामने ही पीएम मोदी की पोस्टर लगी है, जिस पर लिखा ये है नया भारत। इसको लेकर राहुल गांधी ने मोदी सरकार को घेरा है। उन्होंने कहा कि, जनता की मेहनत की कमाई से निचोड़ा जा रहा यह पैसा क्या ‘सेल्फी स्टैंड’ बनाने के लिए था?

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने एक तस्वीर को शेयर किया ​किया, जिसमें काफी लोग फर्स पर सोए हुए हैं। इसके सामने ही पीएम मोदी की पोस्टर लगी है, जिस पर लिखा ये है नया भारत। इसको लेकर राहुल गांधी ने मोदी सरकार को घेरा है। उन्होंने कहा कि, जनता की मेहनत की कमाई से निचोड़ा जा रहा यह पैसा क्या ‘सेल्फी स्टैंड’ बनाने के लिए था?

पढ़ें :- ये हमारे लोकतंत्र और संविधान को बचाने की लड़ाई है,मिलकर लड़ेंगे, जीतेंगे और देश के हालात बदल देंगे : राहुल गांधी

राहुल गांधी ने एक्स पर लिखा कि, ‘गरीबों की सवारी’ भारतीय रेल के हर वर्ग का किराया बढ़ाया गया। किराए में बुजुर्गों को मिलने वाली छूट तक खत्म कर दी गयी। प्लेटफार्म टिकट के दाम बढ़ाए गए…निजीकरण के द्वार खोल दिये गए। जनता की मेहनत की कमाई से निचोड़ा जा रहा यह पैसा क्या ‘सेल्फी स्टैंड’ बनाने के लिए था?

साथ ही लिखा कि, भारत की जनता को क्या चाहिए? सस्ता गैस सिलेंडर एवं सुलभ रेल यात्रा? या ‘शहंशाह के बुत’ के साथ तस्वीर? बता दें कि, राहुल गांधी लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटे हुए हैं। वो लगातार मोदी सरकार को घेर रहे हैं। इसी क्रम में राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस न्याय यात्रा निकालने जा रही है।

पढ़ें :- NEET परीक्षा का पेपर लीक होने की खबर छात्र-छात्राओं और उनके परिवारों के सपनों के साथ धोखा है: राहुल गांधी

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...