HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. जब राहुल गांधी ने महिलाओं से पूछा आप में से कोई ट्रैक्टर चला पता है…मिला ये जवाब

जब राहुल गांधी ने महिलाओं से पूछा आप में से कोई ट्रैक्टर चला पता है…मिला ये जवाब

हरियाणा के सोनीपत में कांग्रेस नेता राहुल गांधी का रविवार को एक बार फिर नया रूप देखने को मिला। अब राहुल गांधी हरियाणा में ट्रैक्टर चलाते नजर आए। उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट से इसका एक वीडियो भी साझा किया है। जिसमें वह किसानों के साथ धान रोपते और महिलाओं से बात करते हुए नजर आए हैं।

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। हरियाणा के सोनीपत में कांग्रेस नेता राहुल गांधी का रविवार को एक बार फिर नया रूप देखने को मिला। अब राहुल गांधी हरियाणा में ट्रैक्टर चलाते नजर आए। उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट से इसका एक वीडियो भी साझा किया है। जिसमें वह किसानों के साथ धान रोपते और महिलाओं से बात करते हुए नजर आए हैं। महिलाओं से बातचीत के दौरान राहुल गांधी ने उनकी प्रियंका गांधी से भी बातचीत कराई। इस दौरान उन्होंने महिलाओं से पूछा क्या आप में कोई ट्रैक्टर चला पता है। इस पर महिलाओं ने कहा कि हम में से कोई भी ट्रैक्टर नहीं चला पता है।

पढ़ें :- पीएम मोदी से बहस के लिए तैयार राहुल गांधी; पर भाजपा खड़े कर रही सवाल

राहुल गांधी के लिए खेत पर ही महिलाओं द्वारा बनाया गया खाना भी लाया गया। टिफिन बॉक्स में रोटी आदि परोसी गई। इस दौरान राहुल ने पूछा कि महिलाएं ज्यादा काम करती हैं या फिर पुरुष। इस पर महिलाओं ने कहा कि महिलाएं ज्यादा करती हैं। वहीं, जब एक महिला ने कहा कि उन्हें दिखाई नहीं देता है, आंखों में मोतियाबिंद हो गया है। इस पर राहुल ने कहा कि आपको हम दिखवा देते हैं, जिस पर महिला ने कहा कि ठीक है दिखवा दीजिए। एक महिला ने कहा कि सब हमारे बारे में ही पूछ रहे, कुछ अपने बारे में भी बताइए। इस पर राहुल ने जवाब दिया कि मैं दिल्ली का हूं। महिला ने कहा कि फिर हमें भी दिल्ली दिखवा दीजिए। राहुल ने कहा कि आ जाइए फिर। मेरा घर नहीं है, सरकार ने ले लिया है।

राहुल गांधी ने वीडियो साझा करते हुए लिखा है कि ‘धान की रोपाई, मंजी पर रोटी- किसान हैं भारत की ताकत’। राहुल आगे लिखते हैं कि सोनीपत, हरियाणा में मेरी मुलाकात दो किसान भाइयों, संजय मलिक और तसबीर कुमार से हुई। वो बचपन के जिगरी दोस्त हैं, जो कई सालों से एक साथ किसानी कर रहे हैं। उनके साथ मिल कर खेतों में हाथ बटाया, धान बोया, ट्रैक्टर चलाया, और दिल खोल कर कई बातें हुईं’।

इसके साथ ही लिखा कि ‘गांव की महिला किसानों ने अपने परिवार की तरह प्यार और सम्मान दिया, और घर की बनी रोटियां खिलाईं। सच्चे और समझदार हैं भारत के किसान, अपनी मेहनत भी जानते हैं, अपने अधिकार भी पहचानते हैं। जरूरत आने पर काले कानूनों के खिलाफ डट जाते हैं तो साथ में एमएसपी और बीमा की सही मांग भी उठाते हैं। अगर हम उन्हें सुने, उनकी बात समझें तो देश की कई समस्याएं भी सुलझ सकती हैं।

किसानों से बातचीत का पूरा वीडियो भी किया साझा

पढ़ें :- लोकसभा चुनाव के तीन चरणों के मतदान के बाद मोदी और शाह घबरा गए हैं : मल्लिकार्जुन खरगे

राहुल गांधी ने ट्विटर में किसानों से पूरी बातचीत का वीडियो लिंक भी साझा किया। यू-ट्यूब पर 11 मिनट 54 सेकेंड के उस वीडियो में राहुल गांधी किसानों से उनकी फसल को तैयार करने में आने वाली लागत और मौजूदा समय में सरकार की नीतिओं से हो रही परेशानियों पर बात करते नजर आए।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...