1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर साधा निशाना, कहा-आज साजिश के तहत आदिवासियों के अधिकारों को कमज़ोर किया जा रहा है

राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर साधा निशाना, कहा-आज साजिश के तहत आदिवासियों के अधिकारों को कमज़ोर किया जा रहा है

राहुल गांधी ने एक्स पर लिखा कि, आज भारत में साजिश के तहत आदिवासियों के अधिकारों को कमज़ोर किया जा रहा है। मोदी की शह पर उनका ‘मीडिया मित्र’ खुलेआम आदिवासियों का अपमान करता है और ‘कॉर्पोरेट मित्र’ उनके संसाधनों को लूटता है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि, कांग्रेस ने आदिवासियों के लिए वन अधिकार जैसे कानून बनाए, आदिवासी बिल लेकर आये, सरना धर्म कोड लागू करने की दिशा में कदम बढ़ाए।

पढ़ें :- Dollar vs Rupee : पश्चिम एशिया की जंग में रुपया बेदम, डॉलर के मुकाबले टूटकर रिकॉर्ड लो 94.93 पर पहुंचा, अब और कितना गिरेगा?

राहुल गांधी ने एक्स पर लिखा कि, आज भारत में साजिश के तहत आदिवासियों के अधिकारों को कमज़ोर किया जा रहा है। मोदी की शह पर उनका ‘मीडिया मित्र’ खुलेआम आदिवासियों का अपमान करता है और ‘कॉर्पोरेट मित्र’ उनके संसाधनों को लूटता है। कांग्रेस ने आदिवासियों के लिए वन अधिकार जैसे कानून बनाए, आदिवासी बिल लेकर आये, सरना धर्म कोड लागू करने की दिशा में कदम बढ़ाए।

इसके साथ ही लिखा कि, पर भाजपा आदिवासियों की हितों की रक्षा करने वाला कोई भी कानून लागू नहीं होने देती, क्योंकि उनका लक्ष्य आदिवासियों की ज़मीनें और अन्य संसाधन छीन कर अपने कॉर्पोरेट मित्रों को देना है। झारखंड की महान धरती पर भगवान बिरसा मुंडा ने अंग्रेजों से लड़ कर आदिवासियों के अधिकारों की रक्षा की।

राहुल गांधी ने लिखा कि, आज के अंग्रेज “मोडानी” चाहते हैं कि आदिवासियों का अपने ही जल, जंगल और ज़मीन पर कोई हक़ न हो। कांग्रेस प्रतिबद्ध है कि आदिवासी समाज समृद्ध बने और उनकी सांस्कृतिक विरासत सुरक्षित रहे।

 

पढ़ें :- Kaushambi News: कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर दर्दनाक हादसा, श्रद्धालुओं की भरी पिकप खड़े ट्राला से टकराई, 8 लोगों की मौत, कई घायल

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...