1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. दिल्ली में बारिश ने बरसाई आफत दूकानों में घूसा पानी सड़के लबालब

दिल्ली में बारिश ने बरसाई आफत दूकानों में घूसा पानी सड़के लबालब

इन दिनों पूरे भारत में अलग—अलग हिस्सों में बरसात ने कहर मचा रखा है। पहाड़ों, राजस्थान व यूपी बिहार में तो बरसता कहर कर ही रही है वहीं मुबंई और दिल्ली भी इससे अछूते नहीं हैं । आज दिल्ली में झमाझम बरसात हो रही है।

By Sudha 
Updated Date

नई दिल्ली। इन दिनों पूरे भारत में अलग—अलग हिस्सों में बरसात ने कहर मचा रखा है। पहाड़ों, राजस्थान व यूपी बिहार में तो बरसता कहर कर ही रही है वहीं मुबंई और दिल्ली भी इससे अछूते नहीं हैं । आज दिल्ली में झमाझम बरसात हो रही है। बारिश के चलते एक बार फिर जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। शहर के कई इलाकों में जलभराव और ट्रैफिक जाम की समस्या देखी जा रही है।

पढ़ें :- अखिलेश जी, एसी कमरों से बाहर निकलिए और हकीकत देखिए....सपा अध्यक्ष पर परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह का पलटवार

इस बारिश ने दिल्ली के कनॉट प्लेस को पानी—पानी कर दिया है। यहां की सड़कें पानी से लबालब हैं जिसके चलते वाहन चालकों को निकलने में दिक्कते आ रहीं हैं। बरसात इस कदर हो रही है कि बारिश का पानी कई दुकानों के अंदर तक घुस गया जिससे व्यापारियों का काफी नुकसान हुआ है। वहीं मौसम विभाग के ने बताया है कि दिल्ली में आज दिन भर बादल छाए रहेंगे और मध्यम बारिश होने की संभावना है। पिछले 24 घंटों में यहां 8 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। शहर में न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रहने का आसार हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...