Bihar Politics : बिहार के पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव और पूर्व सीएम राबड़ी देवी की Z+ सुरक्षा हटाए जाने के बाद राज्य में सियासी पारा चढ़ने लगा है। सरकार के फैसले के विरोध में लालू और राबड़ी के बाद अब नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भी अपने आवास के बाहर की सुरक्षा लौट दी है।

दरअसल, शुक्रवार को हुई सुरक्षा समीक्षा के बाद लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी को प्राप्त Z प्लस श्रेणी की सुरक्षा हटा दी गई थी और उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी बिहार पुलिस के जवानों को सौंप दी गई थी। जिसके बाद लालू प्रसाद यादव और मां राबड़ी देवी ने सरकार के फैसले पर नाराजगी जाहिर करते हुए अपनी सरकारी सुरक्षा लौटा दी थी। अब बिहार में विपक्ष के नेता (LoP) और RJD नेता तेजस्वी यादव ने 1 पोलो रोड स्थित अपने आवास पर तैनात सभी सुरक्षाकर्मियों को वापस भेज दिया।
राज्य के विपक्षी दल आरजेडी ने गंभीर आरोप लगाया है कि विपक्षी नेताओं को निशाना बनाने के लिए उनकी सुरक्षा में कटौती की गई है। पार्टी के नेताओं ने इसे लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ बताया है। वहीं, एनडीए सरकार का कहना है कि सुरक्षा व्यवस्था में बदलाव सुरक्षा एजेंसियों की समीक्षा और निर्धारित मानकों के आधार पर किया गया है।