1. हिन्दी समाचार
  2. यात्रा
  3. Rajasthan’s beautiful waterfalls : राजस्थान इन खूबसूरत झरनों के लिए भी है मशहूर, प्रकृति का अनोखा नजारा देखने को मिलता है

Rajasthan’s beautiful waterfalls : राजस्थान इन खूबसूरत झरनों के लिए भी है मशहूर, प्रकृति का अनोखा नजारा देखने को मिलता है

राजस्थान में कई खूबसूरत प्राकृतिक झरने भी हैं, जो मानसून में और भी आकर्षक नजर आते हैं। अक्सर लोग सोचते हैं कि राजस्थान में सिर्फ रेत ही है लेकिन ऐसा नहीं है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Rajasthan’s beautiful waterfalls :  राजस्थान में कई खूबसूरत प्राकृतिक झरने भी हैं, जो मानसून में और भी आकर्षक नजर आते हैं। अक्सर लोग सोचते हैं कि राजस्थान में सिर्फ रेत ही है लेकिन ऐसा नहीं है। राजस्थान ऐतिहासिक किलों और महलों के साथ खूबसूरत प्राकृतिक नजारों के लिए भी प्रसिद्ध है। यहां प्रकृति का अनोखा नजारा देखने को मिलता है।

पढ़ें :- Long Weekend Trip : त्योहार पर मिल रहा 4 दिन का लॉन्ग वीकेंड , सैर के लिए ये प्लेस हैं बेस्ट

पड़ाझर वॉटरफॉल
कोटा जिले के रावतभाटा क्षेत्र के पास स्थित पड़ाझर वॉटरफॉल मानसून में बेहद खूबसूरत दिखाई देता है। वर्षा के दौरान यहां पानी का तेज बहाव और हर तरफ फैली हरियाली सैलानियों को आकर्षित करती है। यह जगह प्रकृति प्रेमियों और फोटोग्राफी के शौकीनों के बीच काफी लोकप्रिय है। शहर की भीड़-भाड़ से दूर सुकून भरा समय बिताने के लिए यह एक अच्छा विकल्प माना जाता है।

मेनाल वॉटरफॉल (चित्तौड़गढ़)

चित्तौड़गढ़ जिले में स्थित मेनाल वॉटरफॉल राजस्थान के सबसे प्रसिद्ध झरनों में गिना जाता है। यह झरना प्राचीन मेनाल मंदिर परिसर के पास स्थित है, जिससे यहां प्राकृतिक और ऐतिहासिक सुंदरता का अनूठा संगम देखने को मिलता है।

भीमलत वॉटरफॉल (बूंदी)

पढ़ें :- देवप्रयाग में हादसा: गहरी खाई में गिरी कार, दो की मौत, तीन घायल

भीमलत वॉटरफॉल बूंदी जिले के सबसे प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों में से एक है। करीब 60 मीटर की ऊंचाई से गिरता पानी इस झरने को बेहद आकर्षक बनाता है। मानसून में इस झरने का फ्लो काफी बढ़ जाता है, जिससे यहां का दृश्य देखने लायक होता है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...