राम मंदिर में चढ़ावे चोरी मामले की जांच कर रही SIT ने प्रारंभिक रिपोर्ट को ACS होम संजय प्रसाद को सौंप दी है। प्रारंभिक रिपोर्ट में क्या—क्या है अभी ये स्पष्ट नहीं हो पाया है। SIT रिपोर्ट आने के बाद अब कई लोगों पर कार्रवाई होनी तय मानी जा रही है। हालांकि, अभी इस मामले की पूरी जांच रिपोर्ट आनी बाकी है। SIT की टीम संदिग्धों से लगातार पूछताछ करने में जुटी है। इसके साथ ही, अन्य ब्योरा भी जुटा रही है।
लखनऊ। राम मंदिर में चढ़ावे चोरी मामले की जांच कर रही SIT ने प्रारंभिक रिपोर्ट को ACS होम संजय प्रसाद को सौंप दी है। प्रारंभिक रिपोर्ट में क्या—क्या है अभी ये स्पष्ट नहीं हो पाया है। SIT रिपोर्ट आने के बाद अब कई लोगों पर कार्रवाई होनी तय मानी जा रही है। हालांकि, अभी इस मामले की पूरी जांच रिपोर्ट आनी बाकी है। SIT की टीम संदिग्धों से लगातार पूछताछ करने में जुटी है। इसके साथ ही, अन्य ब्योरा भी जुटा रही है।
सूत्रों के मुताबिक, SIT ने अनियमितता रोकने के भी कई सुझाव दिए हैं। इसमें ट्रस्ट में बदलाव करने और चढ़ावा व्यवस्था में पारदर्शिता लाने के अलावा ऑडिट की सिफारिश की है। जांच में कुछ ऐसे साक्ष्य मिले हैं जिससे आशंका है कि हेरफेर का खेल कई वर्षों से चल रहा था। हालांकि, इस बारे में स्पष्टता रिपोर्ट सीएम तक पहुंच जाएगी और उसको लेकर आधिकारिक बयान जारी होगा या कार्रवाई शुरू होगी।
बता दें कि, राम मंदिर चढ़ावे चोरी मामले में लगातार सवाल उठ रहे हैं। इस मामले में ट्रस्ट को भंग करने की भी मांग उठ रही है। इसके साथ ही, दोषियों पर भी सख्त कार्रवाई की मांग उठ रही है। हालांकि, अभी तक इस मामले में एफआईआर नहीं दर्ज की गयी है और किसी की भी गिरफ्तारी नहीं हो पायी है।