Ram Rahim got 40 days furlough: अपनी दो शिष्याओं से बलात्कार के आरोप में 20 साल की जेल की सजा काट रहे डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को 40 दिन की पैरोल दी गई है। वह मंगलवार से शुरू हो रही 40 दिन की अवधि के दौरान सिरसा स्थित अपने डेरा आश्रम में ही रहेगा। अप्रैल में 21 दिन की फरोला मिलने के बाद राम रहीम सिंह के हरियाणा के रोहतक स्थित सुनारिया जेल से बाहर आने के कुछ महीनों राम रहीम फिर जेल से बाहर आया है।
Ram Rahim got 40 days parole: अपनी दो शिष्याओं से बलात्कार के आरोप में 20 साल की जेल की सजा काट रहे डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को 40 दिन की पैरोल दी गई है। वह मंगलवार से शुरू हो रही 40 दिन की अवधि के दौरान सिरसा स्थित अपने डेरा आश्रम में ही रहेगा। अप्रैल में 21 दिन की फरोला मिलने के बाद राम रहीम सिंह के हरियाणा के रोहतक स्थित सुनारिया जेल से बाहर आने के कुछ महीनों राम रहीम फिर जेल से बाहर आया है।
समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को अपना 58वां जन्मदिन मनाने के लिए सिरसा मुख्यालय में रहने हेतु 40 दिन की पैरोल दी गई है।
बलात्कार के आरोप में 20 साल की सजा काट रहे डेरा सच्चा सौदा प्रमुख को हाल के वर्षों में कई बार पैरोल पर रिहा किया गया है। डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को 2017 में दो शिष्याओं से बलात्कार के मामले में सीबीआई कोर्ट ने 20 साल की सजा सुनाई गई थी। इसके बाद साल 2019 में पत्रकार राम चंद्र छत्रपति की हत्या के मामले में भी राम रहीम को दोषी ठहराया गया था। साल 2002 में अपने ही मैनेजर रंजीत सिंह की हत्या के मामले में उसे उम्रकैद की सजा मिली थी। राम रहीम ने जेल में अब तक सिर्फ 326 दिन ही बिताए हैं। साल 2020 से अब तक 14वीं बार है जब राम रहीम जेल से बाहर आया है।
VIDEO | Dera chief Gurmeet Ram Rahim Singh granted 40-day parole, to stay at Sirsa headquarters to celebrate his 58th birthday.
Currently serving a 20-year sentence for rape, the Dera Sacha Sauda chief has been released on parole multiple times in recent years.(Full video… pic.twitter.com/mFVxU5Db1D
— Press Trust of India (@PTI_News) August 5, 2025
पढ़ें :- Indigo Crisis : राहुल गांधी की बातों पर सरकार ने गौर किया होता तो हवाई यात्रा करने वालों को इतनी तकलीफें न उठानी पड़ती
जनवरी में, गुरमीत राम रहीम को 5 फरवरी को होने वाले दिल्ली विधानसभा चुनावों से पहले 30 दिन की पैरोल दी गई थी। पिछले साल 5 अक्टूबर को होने वाले हरियाणा विधानसभा चुनावों से पहले, उन्हें 1 अक्टूबर को 20 दिन की पैरोल भी दी गई थी। राम रहीम को बार-बार पैरोल और फरलो दिये जाने को लेकर विपक्षी दलों, सामाजिक संगठनों ने सवाल उठाए हैं। सिरसा स्थित डेरा सच्चा सौदा के हरियाणा, पंजाब, राजस्थान और अन्य राज्यों में बड़ी संख्या में अनुयायी हैं। हरियाणा में, सिरसा, फतेहाबाद, कुरुक्षेत्र, कैथल और हिसार सहित कई जिलों में डेरा के अनुयायियों की अच्छी-खासी संख्या है।