1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Breaking News : मनोहर लाल खट्टर के भतीजे ने थामा कांग्रेस का हाथ, हरियाणा में चुनावी जंग के बीच भाजपा को बड़ा झटका

Breaking News : मनोहर लाल खट्टर के भतीजे ने थामा कांग्रेस का हाथ, हरियाणा में चुनावी जंग के बीच भाजपा को बड़ा झटका

हरियाणा विधानसभा चुनाव (Haryana Assembly Election) से पहले गुरुवार को बड़ी सियासी हलचल देखने को मिली है। राज्य के पूर्व सीएम और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर (Union Minister Manohar Lal Khattar) के भतीजे रमित खट्टर (Nephew Ramit Khattar) गुरुवार (19 सितंबर) को कांग्रेस में शामिल हो गए हैं।

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। हरियाणा विधानसभा चुनाव (Haryana Assembly Election) से पहले गुरुवार को बड़ी सियासी हलचल देखने को मिली है। राज्य के पूर्व सीएम और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर (Union Minister Manohar Lal Khattar) के भतीजे रमित खट्टर (Nephew Ramit Khattar) गुरुवार (19 सितंबर) को कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। इसकी पुष्टि हरियाणा यूथ कांग्रेस (Haryana Youth Congress) ने सोशल मीडिया पर की है।

पढ़ें :- UPA सरकार में बजट का 4.6 प्रतिशत शिक्षा में जाता था, जिसे भाजपा सरकार में 2.6 प्रतिशत कर दिया गया: राहुल गांधी

रोहतक से विधायक भारत भूषण बत्रा (Bharat Bhushan Batra, MLA from Rohtak) की मौजूदगी में रमित खट्टर ( Ramit Khattar) ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। राज्य में हुए इस सियासी हलचल को बीजेपी के लिए बड़े झटके के तौर पर देखा जा रहा है। माना जा रहा है कि इस सियासी हलचल का असर हरियाणा की राजनीति पर देखने को मिल सकता है। हरियाणा यूथ कांग्रेस (Haryana Youth Congress) ने एक्स पर लिखा कि “मनोहर लाल खट्टर (Manohar Lal Khattar)  के भतीजे रमित खट्टर (Nephew Ramit Khattar)  ने आज कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। कांग्रेस पार्टी ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

पढ़ें :- सिस्टम में बैठे लोग देश में 'अंधभक्त' तो चाहते हैं लेकिन अपने बच्चों को 'अंधभक्त' नहीं बनाना चाहते: राहुल गांधी

रमित खट्टर पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर (Manohar Lal Khattar) के भाई जगदीश के बेटे हैं।  गौरतलब है कि मनोहर लाल खट्टर (Manohar Lal Khattar)  का हरियाणा के पंजाबी समुदाय के बीच अच्छा प्रभाव माना जाता है। वह करनाल सीट से लोकसभा के सांसद भी हैं, जहां पंजाबी वर्ग की अच्छी आबादी है। इसके अलावा अंबाला, कुरुक्षेत्र और यमुनानगर में भी पंजाबी समुदाय की बड़ी संख्या है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...