रेमंड के संस्थापक विजयपत सिंघानिया का शनिवार देर रात मुंबई में निधन हो गया। वो 87 वर्ष के थे. उनके निधन की जानकारी उनके बेटे और रेमंड के मौजूदा चेयरमैन गौतम सिंघानिया ने दी।
Vijaypat Singhania सिर्फ एक बिजनेसमैन नहीं थे, वो एक ब्रांड थे। Raymond को घर-घर तक पहुंचाना कोई साधारण उपलब्धि नहीं थी। उनकी बनाई दुनिया में कपड़े सिर्फ कपड़े नहीं थे… वो स्टेटस, क्लास और पहचान थे।
“Complete Man” का कॉन्सेप्ट सिर्फ विज्ञापन नहीं था… वो एक सोच थी।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार विजयपत सिंघानिया अपने पीछे करीब 12 हजार करोड़ रुपये की संपत्ति छोड़ गए हैं। आपको बता दें कि उन्होंने 2015 में उन्होंने अपनी कंपनी की 37 फीसदी हिस्सेदारी बेटे को सौंप दी थी। उनके बेटे गौतम सिंघानिया ही अब रेमंड कंपनी कमान संभाल रहे हैं।
विजयपत सिंघानिया का जन्म 4 अक्तूबर 1938 को हुआ था। वे लंबे समय तक रेमंड ग्रुप के चेयरमैन रहे और कारोबार को बुलंदियों पर पहुंचाया। उन्होंने 1980 से 2015 तक ग्रुप की कमान संभाली।। उनके नेतृत्व में कंपनी की ग्रोथ में तगड़ा उछाल आया और कारोबार विस्तार करते हुए विजयपति सिंघानिया ने कपड़ों के व्यापार के के साथ परफ्यूम समेत अन्य सेक्टर में कदम आगे बढ़ाए। उन्होंने 90 के दशक में रेमंड की मौजूदगी विदेशों में भी दर्ज करा दी थी।
आपको बता दें कि उन्हें 1994 में भारतीय वायुसेना ने ऑनरेरी एयर कमोडोर की उपाधि दी। एविएशन के क्षेत्र में योगदान के लिए उन्हें तेनजिंग नोर्गे नेशनल एडवेंचर अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया है। नवंबर 2005 में, 67 वर्ष की उम्र में, उन्होंने हॉट एयर बैलून से लगभग 69,000 फीट की ऊंचाई तक उड़ान भरकर एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की थी।