रेनॉल्ट ने ब्रिजर कॉन्सेप्ट को वैश्विक स्तर पर पेश किया है।यह SUV कंपनी की मौजूदा SUVs Renault Kiger और Renault Duster के बीच पोजिशन की जाएगी।
Renault Bridger Concept : रेनॉल्ट ने ब्रिजर कॉन्सेप्ट को वैश्विक स्तर पर पेश किया है।यह SUV कंपनी की मौजूदा SUVs Renault Kiger और Renault Duster के बीच पोजिशन की जाएगी। यह 4 मीटर से कम लंबाई वाली एसयूवी विशेष रूप से भारत जैसे बाजारों के लिए डिज़ाइन की गई है। यह कॉम्पैक्ट क्रॉसओवर एंट्री-लेवल किगर और मिड-साइज़ डस्टर एसयूवी के बीच स्थित होगी। कंपनी के मुताबिक यह नया मॉडल भारत में 2027 के अंत तक लॉन्च किया जा सकता है।
डिजाइन
ब्रिजर कॉन्सेप्ट को दमदार और चौकोर डिजाइन पेश किया है। फ्रंट फेसिया में बड़ा चमकदार काला पैनल है, जिस पर चमकदार ब्रांड लोगो और दोनों ओर विशिष्ट LED लाइटिंग सिग्नेचर हैं।
LED पैटर्न
हेडलाइट्स में लेयर्ड LED पैटर्न का इस्तेमाल किया है, जबकि बड़े निचले एयर इंटेक वाला भारी-भरकम फ्रंट बंपर इसके लुक को मजबूत बनाता है।
कंट्रास्टिंग ब्लैक रूफ
कॉन्सेप्ट में तराशा हुआ बोनट, उभरे व्हील आर्च के चारों ओर ब्लैक क्लैडिंग, बड़े अलॉय व्हील, रूफ रेल और कंट्रास्टिंग ब्लैक रूफ दी गई है।
हाइब्रिड टेक्नोलॉजी
कंपनी की फ्यूचर स्ट्रैटेजी में इलेक्ट्रिफिकेशन यानी इलेक्ट्रिक और हाइब्रिड टेक्नोलॉजी पर ज्यादा फोकस किया जा रहा है। ऐसे में Bridger को भी इसी प्लान का हिस्सा माना जा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस SUV को R-GMP प्लेटफॉर्म पर तैयार किया जाएगा और इसमें पेट्रोल, हाइब्रिड और इलेक्ट्रिक पावरट्रेन जैसे ऑप्शन मिल सकते हैं। इससे यह अपने सेगमेंट की सबसे ज्यादा ऑपशंस देने वाली SUV बन सकती है।