. सैमसंग के स्मार्टफोन गैलेक्सी S26 सीरीज़ को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी इस महीने के आखिर में अपनी अगली फ्लैगशिप Galaxy S26 लाइनअप लॉन्च कर सकती है।
Samsung Galaxy S26 : सैमसंग के स्मार्टफोन गैलेक्सी S26 सीरीज़ को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी इस महीने के आखिर में अपनी अगली फ्लैगशिप Galaxy S26 लाइनअप लॉन्च कर सकती है। हालांकि सैमसंग ने अभी तक आधिकारिक तौर पर लॉन्च की पुष्टि नहीं की है, लेकिन Samsung Galaxy S26 और Galaxy S26+ के रेंडर्स और Specifications ऑनलाइन लीक हो चुके हैं।
रियर कैमरा सेटअप
खबरों के मुताबिक, दोनों स्मार्टफोन्स में एक जैसा रियर कैमरा सेटअप देखने को मिल सकता है, जिसमें 50MP का मेन कैमरा शामिल होगा। डिस्प्ले साइज में दोनों मॉडल्स अलग होंगे-Galaxy S26 में छोटा और Galaxy S26+ में बड़ा स्क्रीन दिया जा सकता है।
होल-पंच कैमरा कटआउट
जहां Galaxy S25 सीरीज़ में कैमरे बैक पैनल के साथ फ्लश थे, वहीं गैलेक्सी S26 सीरीज़ में उभरा हुआ कैमरा मॉड्यूल (camera deco) देखने को मिल सकता है। ये डिजाइन Galaxy S25 Edge से मिलता-जुलता बताया जा रहा है। रेंडर्स के मुताबिक, दोनों फोन में पतले और एक जैसे बेज़ल्स और फ्रंट में सेंटर होल-पंच कैमरा कटआउट मिलेगा।
डुअल-चिप स्ट्रैटेजी
परफॉर्मेंस के लिए सैमसंग इस बार भी डुअल-चिप स्ट्रैटेजी अपना सकता है. कुछ मार्केट्स में फोन Exynos 2600 प्रोसेसर के साथ आएगा, जबकि दूसरे देशों में स्नैपड्रैगन 8 एलाइट जेन 5 चिपसेट मिलने की उम्मीद है. फोन में Android 16 बेस्ड One UI 8.5 और 4,300mAh बैटरी दी जा सकती है।
रिपोर्ट के मुताबिक, Galaxy S26+ में कैमरा और प्रोसेसर स्पेसिफिकेशन Galaxy S26 जैसे ही होंगे। बैटरी की बात करें तो इसमें 4,900mAh बैटरी दी जा सकती है।