HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. किसान आंदोलन: अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर हो रही चर्चा, रिहाना के बाद ग्रेटा थनबर्ग ने किया ट्वीट

किसान आंदोलन: अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर हो रही चर्चा, रिहाना के बाद ग्रेटा थनबर्ग ने किया ट्वीट

By Manali Rastogi 
Updated Date

नई दिल्ली: नए कृषि नियमों का विरोध कर रहे किसान दिल्ली की सीमओं पर दो महीनों से आंदोलन कर रहे हैं। इसी क्रम में बीती 26 जनवरी को किसान आंदोलन ने आक्रामक रूप ले लिया, जिसके बाद अब यह एक अंतर्राष्ट्रीय मुद्दा बन चुका है। ऐसे में अमेरिकी पॉप स्टार रिहाना के बाद क्लाइमेट चेंज एक्टिविस्ट ग्रेटा थनबर्ग ने भी ट्विटर पर भारतीय किसानों का समर्थन किया।

पढ़ें :- Amazon Pay ICICI Bank Credit Card यूजर्स को झटका, 18 जून से रेंट पेमेंट पर नहीं मिलेगा रिवॉर्ड पॉइंट

उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि हम भारत में हो रही किसान आंदोलन के साथ हैं। इससे पहले भी ग्रेटा ने नीट की परीक्षा का विरोध कर रहे छात्रों का समर्थन किया था। ग्रेटा के अलावा एक्टिविस्ट लिसिप्रिया कंगुजम ने भी हाल ही में किसान आंदोलन का समर्थन किया था। उन्होंने दुनिया को इस आंदोलन का समर्थन करने की अपील की थी। इसे लेकर उन्होंने ट्वीट भी किया था।

पढ़ें :- नरेंद्र मोदी ने किसानों को दिए थे तीन काले कानून, हम उनके लिए लेकर आ रहे हैं 3 संजीवनी : राहुल गांधी

आपको बता दें कि बीती शाम रिहाना ने ट्वीट कर किसानों का समर्थन किया था। उन्होंने एक खबर को ट्विटर पर शेयर करते हुए लिखा था, ‘हम इस बारे में बात क्यों नहीं कर रहे हैं? #FarmerProtest।’

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...