HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. Rishabh Pant Health Update: गंभीर रूप से घायल होने के बाद भी हिम्मत नहीं हारे पंत, मुस्कुराते हुए मां से कहीं ये बातें

Rishabh Pant Health Update: गंभीर रूप से घायल होने के बाद भी हिम्मत नहीं हारे पंत, मुस्कुराते हुए मां से कहीं ये बातें

मां के पहुंचते ही पंत ने उनसे बातचीत शुरू कर दी। गंभीर रूप से चोटिल होने के बाद भी वो मां से हंसते हुए बात करते दिखे। रिपोर्ट की माने तो इस दौरान पंत मजाक करते हुए मां से कहा कि इससे छोटे कपड़े नहीं थे। दरअसल, मां उनके लिए कपड़े लेकर अस्पताल पहुंची थीं।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Rishabh Pant Health Update: भारतीय ​टीम के विकेटकीपर और बल्लेबाज ऋषभ पंत (Rishabh Pant) शुक्रवार को सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उनका उपचार देहरादून के मैक्स अस्पताल में चल रहा है। बुरी तरह से घायल होने के बाद भी पंत ​हिम्मत नहीं हारे और लोगों से बात करते दिखे।

पढ़ें :- नरेंद्र मोदी ने किसानों को दिए थे तीन काले कानून, हम उनके लिए लेकर आ रहे हैं 3 संजीवनी : राहुल गांधी

मीडिया रिपोर्ट की माने तो मां के पहुंचते ही पंत ने उनसे बातचीत शुरू कर दी। गंभीर रूप से चोटिल होने के बाद भी वो मां से हंसते हुए बात करते दिखे। रिपोर्ट की माने तो इस दौरान पंत मजाक करते हुए मां से कहा कि इससे छोटे कपड़े नहीं थे। दरअसल, मां उनके लिए कपड़े लेकर अस्पताल पहुंची थीं।

पंत के स्वास्थ्य में हो रहा सुधार
मीडिया रिपोर्ट की माने तो हादसे में गंभीर रूप से घायल ऋषभ पंत (Rishabh Pant) के स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है। देशभर में उनके जल्द ही स्वस्थ्य होने की कामना की जा रही है। कहा जा रहा है कि पंत को बेहतर इलाज के लिए दिल्ली लाया जा सकता है। दिल्ली क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष ने यह बात कही है। उनका कहना है कि जरूरत पड़ने पर पंत को एयरलिफ्ट किया जाएगा। डीडीसीए की टीम पंत से मिलने भी पहुंची है।

ठीक होने में लगेंगे तीन महीने
बता दें कि, हादसे में ऋषभ पंत (Rishabh Pant) बुरी तरह से घायल हैं। कहा जा रहा है कि पंत को ठीक होने में तीन महीने लग सकते हैं। पंत के माथे पर टांके लगे हैं, लेकिन यह बड़ी परेशानी नहीं है। पंत के लिए सबसे बड़ी चिंता उनके पैर का फ्रैक्चर हो सकता है।

फॉरेंसिक टीम घटनास्थल पर पहुंची
घटनास्थल पर जांच के लिए आज फॉरेंसिक की टीम पहुंची है। इस स्थान पर पहले भी कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। यहां ब्लाइंड स्पॉट है, जिससे एक्सीडेंट होते हैं।

पढ़ें :- राहुल गांधी की छवि खराब करने के लिए BJP ने खर्च किए करोड़ों रुपए, मोदी ने गिराई पीएम पद की गरिमा : प्रियंका गांधी

 

 

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...