भारत की प्राचीन चिकित्सा पद्धति आयुर्वेद में स्वास्थ्य जीवन शैली के लिए चमत्कारिक बातें बाताई गई है। ये सब जो हमारे शरीर के लिए अमृत के समान हैं।
Ritu Shodhana : भारत की प्राचीन चिकित्सा पद्धति आयुर्वेद में स्वास्थ्य जीवन शैली के लिए चमत्कारिक बातें बाताई गई है। ये सब जो हमारे शरीर के लिए अमृत के समान हैं। ऐसा ही एक तरीका है जिसे ‘ऋतु शोधन’ कहा जाता है। ऋतु शोधन, शरीर को साफ और मन को तरोंताजा रखने के लिए एक प्राकृतिक तरीका है। जिसके अनुसार शरीर की सफाई कैसे और किस प्रकार करनी चाहिए, वो समझाया गया है। इस बीच आयुष मंत्रालय ने सोमवार को अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए एक पुरानी, लेकिन बेहद असरदार आयुर्वेदिक परंपरा ‘ऋतु शोधन’ के बारे में बताया। अपने पोस्ट में आयुष मंत्रालय ने बताया कि ऋतु शोधन के तहत विरेचन (laxatives) और वमन (emetics) जैसे उपचारों से शरीर को भीतर से शुद्ध किया जाता है।
विरेचन शरीर से विषैले मलद्रव्यों को निकालने की प्रक्रिया होती है। वहीं, वमन यानी जानबूझकर उल्टी कराना, जिससे पेट और फेफड़ों में जमा अनवांटेड एलिमेंट्स (Unwanted Elements) बाहर निकल जाते हैं। दोनों तरीके आयुर्वेद में पंचकर्म (Panchakarma in Ayurveda) का हिस्सा मानी जाती हैं। पोस्ट में बताया गया है कि ये इलाज मौसम के मुताबिक किए जाने चाहिए, जिससे शरीर कुदरती (Natural) तौर से वातावरण के साथ तालमेल बिठा सके।
ऋतु शोधन जैसे Traditional Treatments आज की दुनिया में नई उम्मीद बनकर उभर रहे हैं, जो न सिर्फ पर्यावरण के अनुकूल हैं, बल्कि पूरी तरह से प्राकृतिक भी हैं।