1. हिन्दी समाचार
  2. अन्य खबरें
  3. राजद ने 31 मौजूदा विधायकों के टिकट काटे, कुशवाहा और वैश्य जातियों को प्राथमिकता

राजद ने 31 मौजूदा विधायकों के टिकट काटे, कुशवाहा और वैश्य जातियों को प्राथमिकता

बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Election 2025) के राजद उम्मीदवारों की अंतिम सूची सोमवार को जारी हो गई। इसमें 143 नाम है। 2020 के विधानसभा चुनाव की तुलना में राजद ने तीन कम उम्मीदवार खड़े किए हैं।

By संतोष सिंह 
Updated Date

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Election 2025) के राजद (RJD) उम्मीदवारों की अंतिम सूची सोमवार को जारी हो गई। इसमें 143 नाम है। 2020 के विधानसभा चुनाव की तुलना में राजद (RJD) ने तीन कम उम्मीदवार खड़े किए हैं। 2020 में जीते 76 विधायकों में से राजद ने 31 को बेटिकट कर दिया है। पार्टी ने अपने आधार समीकरण माय (मुस्लिम यादव) के प्रभार को बरकरार रखते हुए कुशवाहा को भी अच्छा हिस्सा दिया है।

पढ़ें :- LPG Gas Cylinder : बुकिंग के बाद भी अगर डीलर नहीं दे रहा सिलेंडर तो कहां करें शिकायत? भारत गैस, इंडेन और HP के हेल्पलाइन नंबर जारी

50 यादव, 18 मुसलमान के अलावा कुशवाहा बिरादरी के एक दर्जन से अधिक उम्मीदवार बनाया गया है। महिलाओं की संख्या 24 है, जो राजद (RJD) के लिए अब तक की सर्वाधिक है।

राजद (RJD) ने कहा कि कुल सौ सीटें सहयोगी दलों के लिए छोड़ी गई है। विपक्ष के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव वैशाली जिला के राघोपुर से उम्मीदवार बनाए गए हैं।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...