1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. बिहार में वोटिंग से पहले लालू की पार्टी को लगा बड़ा झटका, RJD विमेन विंग की पूर्व प्रमुख प्रतिमा कुशवाहा BJP में शामिल

बिहार में वोटिंग से पहले लालू की पार्टी को लगा बड़ा झटका, RJD विमेन विंग की पूर्व प्रमुख प्रतिमा कुशवाहा BJP में शामिल

Pratima Kushwaha joins BJP: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले लालू प्रसाद यादव की पार्टी आरजेडी को बड़ा झटका लगा है। उनकी पार्टी की महिला विंग की पूर्व प्रमुख प्रतिमा कुशवाहा भाजपा में शामिल हो गईं हैं। वह पटना में आयोजित एक कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल की उपस्थित में शामिल हुईं। 

By Abhimanyu 
Updated Date

Pratima Kushwaha joins BJP: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले लालू प्रसाद यादव की पार्टी आरजेडी को बड़ा झटका लगा है। उनकी पार्टी की महिला विंग की पूर्व प्रमुख प्रतिमा कुशवाहा (Pratima Kushwaha) शनिवार को भाजपा में शामिल हो गईं हैं। वह पटना में आयोजित एक कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल (Dilip Jaiswal) की उपस्थित में शामिल हुईं।

पढ़ें :- नीतीश कुमार ही होंगे नई सरकार में मुख्यमंत्री, बस औपचारिक एलान बाकी : दिलीप जायसवाल

भाजपा में शामिल होने पर प्रतिमा कुशवाहा ने कहा, “मैं छठी मैया से आशीर्वाद मांगती हूँ कि एनडीए गठबंधन की सरकार बने, ताकि बिहार में विकास का पहिया तेज़ी से आगे बढ़ता रहे… लालू प्रसाद यादव की पार्टी अब पहले जैसी नहीं रही। कुछ बाहरी लोग पार्टी में शामिल हो गए हैं, जिससे परिवार और पार्टी दोनों बिखर गए हैं।” इस बीच बिहार भाजपा अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने पटना में मीडिया से कहा, “एनडीए गठबंधन 5 पांडवों की सेना है। हमारे सामने कौरवों की सेना है… इन लोगों ने जननायक कर्पूरी ठाकुर जी को दी गई जननायक की उपाधि हटा दी थी… विपक्ष के पास उठाने या चर्चा करने के लिए कोई मुद्दा नहीं है।”

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...