HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Ram Janmbhoomi परिसर तक जाने वाली सड़क का नाम कल्याण सिंह मार्ग रखा जाएगा : केशव प्रसाद मौर्य

Ram Janmbhoomi परिसर तक जाने वाली सड़क का नाम कल्याण सिंह मार्ग रखा जाएगा : केशव प्रसाद मौर्य

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह (Kalyan Singh) का सोमवार को अंतिम संस्कार (Last Rites) किया जाएगा। बता दें कि यूपी योगी सरकार (UP Government) ने उन्हें सम्मान देने के लिए कई बड़े फैसले लिए हैं। इसी क्रम में यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Prasad Maurya) ने बताया कि अयोध्या में राम जन्मभूमि (Ram Janmbhoomi) परिसर तक जाने वाली सड़क का नाम कल्याण सिंह मार्ग रखा जाएगा।

By संतोष सिंह 
Updated Date

लखनऊ। उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह (Kalyan Singh) का सोमवार को अंतिम संस्कार (Last Rites) किया जाएगा। बता दें कि यूपी योगी सरकार (UP Government) ने उन्हें सम्मान देने के लिए कई बड़े फैसले लिए हैं। इसी क्रम में यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Prasad Maurya) ने बताया कि अयोध्या में राम जन्मभूमि (Ram Janmbhoomi) परिसर तक जाने वाली सड़क का नाम कल्याण सिंह मार्ग रखा जाएगा।

पढ़ें :- परकला प्रभाकर ने इंटव्यू ने पीएम मोदी की बढ़ाई टेंशन, बोले- NDA बहुमत के आंकड़े रहेगा काफी दूर

केशव प्रसाद मौर्य ने ट्वीट कर बताया कि अयोध्या में राम जन्मभूमि परिसर जाने वाली सड़क का नाम कल्याण सिंह मार्ग होगा। पीडब्ल्यूडी को इसको लेकर तमाम कागजी कार्यवाही जल्द पूरी करने को कहा गया है। अयोध्या के अलावा लखनऊ, अलीगढ़, एटा, बुलंदशहर और प्रयागराज में भी एक-एक सड़क का नाम कल्याण सिंह के नाम पर रखा जाएगा।इसके साथ ही अलीगढ़ एयरपोर्ट का नाम भी कल्याण सिंह के नाम पर रखने का विचार चल रहा है।बताया जा रहा है कि इसको लेकर कैबिनेट में जल्द फैसला हो सकता है। बता दें कि यूपी के पूर्व सीएम कल्याण सिंह अलीगढ़ के अतरौली में ही जन्मे थे।

पढ़ें :- Air India plane : एअर इंडिया के विमान की पुणे एयरपोर्ट पर टग ट्रैक्टर से हुई टक्कर

बता दें कि यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह (Former UP Chief Minister Kalyan Singh)का शनिवार को निधन हो गया ​था। 89 साल की उम्र में शनिवार की शाम उन्‍होंने अंतिम सांस ली। वह कई दिनों से बीमार चल रहे थे। कल्याण सिंह की सेहत को देखते हुए सबसे पहले उन्हें लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया था। चार जुलाई को उनकी हालत फिर से बिगड़ने पर उन्‍हें यहां से उन्हें पीजीआई में शिफ्ट किया गया था। मुख्यमंत्री ने बताया कि उनका अंतिम संस्कार सोमवार 23 अगस्त को अलीगढ़ में किया जाएगा। इस दिन सार्वजनिक अवकाश रहेगा। दोपहर दो बजे उनका पार्थिव शरीर अलीगढ़ ले जाया जाएगा जहां 23 अगस्त को गंगा किनारे अंत्येष्टि होगी।

जानें कौन थे कल्याण सिंह?

कल्याण सिंह का जन्म 5 जनवरी, 1932 को यूपी के अतरौली में हुआ था। उनके माता-पिता का नाम सीता देवी और तेजपाल सिंह लोधी था। कल्याण सिंह ने बीए और एलएलबी की पढ़ाई की थी। कल्याण सिंह दो बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे। केंद्र में मोदी सरकार बनने के बाद उन्हें राजस्थान और हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल भी बनाया गया। राम मंदिर आंदोलन में अहम भूमिका निभाने वाले कल्याण सिंह ने छह दिसंबर, 1992 को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। इसी दिन अयोध्या में बाबरी मस्जिद का विध्वंस किया गया था। अगले दिन केंद्र सरकार ने भी यूपी की कल्याण सिंह सरकार को बर्खास्त कर दिया था। इसके बाद, सितंबर 1997 से लेकर नवंबर, 1999 तक कल्याण सिंह फिर यूपी के सीएम बनाए गए।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...