1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Video-महाराष्ट्र में हनुमान मंदिर की छत गिरी, 6 की मौत, 30-40 श्रद्धालुओं के दबे होने की आशंका

Video-महाराष्ट्र में हनुमान मंदिर की छत गिरी, 6 की मौत, 30-40 श्रद्धालुओं के दबे होने की आशंका

महाराष्ट्र के परभणी जिले में यशवाड़ी देवस्थान में हनुमान मंदिर के हॉल की छत गिर गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक अब तक सभा मंडप के मलबे से 6 शव निकाले जा चुके हैं। हादसे में 30 से 40 श्रद्धालु घायल हुए हैं। मंदिर के सभा मंडप गिरने की घटना CCTV में कैद हो गई है। शनिवार होने के कारण मंदिर में कीर्तन और महाप्रसाद लेने के लिए भीड़ थी।

By santosh singh 
Updated Date

परभणी। महाराष्ट्र के परभणी जिले में यशवाड़ी देवस्थान में हनुमान मंदिर के हॉल की छत गिर गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक अब तक सभा मंडप के मलबे से 6 शव निकाले जा चुके हैं। हादसे में 30 से 40 श्रद्धालु घायल हुए हैं। मंदिर के सभा मंडप गिरने की घटना CCTV में कैद हो गई है। शनिवार होने के कारण मंदिर में कीर्तन और महाप्रसाद लेने के लिए भीड़ थी। पुलिस और स्थानीय प्रशासन घटनास्थल बचाव अभियान चला रहे हैं। घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है।

पढ़ें :- दिल्ली हाई कोर्ट का ध्रुव राठी के विवादित वीडियो पर बड़ा फैसला, शिकायत अपीलीय समिति को दिया 15 दिन का समय

सभा मंडप बनाने का चल रहा था काम

पढ़ें :- Video-लखनऊ विकास नगर में महावीर इंटर कॉलेज स्कूल के पास जूते चप्पल की दुकान में लगी भीषण आग , दमकल की 2 गाड़ियां मौके पर

रिपोर्ट्स के मुताबिक परभणी के हनुमान मंदिर के ठीक सामने सभा मंडप का निर्माण कार्य चल रहा था। इसी सभा मंडप की छत अचानक ढह गई। मलबा, रॉड समेत पत्थर गिरते ही अफरा-तफरी मच गई। दर्शन के लिए आए लोग मलबे के नीचे दब गए। रेस्क्यू के लिए पहुंची जिला प्रशासन की टीमों ने करीब 10 घायलों को अस्पताल पहुंचाया है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...