1. हिन्दी समाचार
  2. ऑटो
  3. Royal Enfield Guerrilla 450 :  दमदार इंजन के साथ लॉन्च हुई नई गुरिल्ला 450 , जानें कितनी है कीमत

Royal Enfield Guerrilla 450 :  दमदार इंजन के साथ लॉन्च हुई नई गुरिल्ला 450 , जानें कितनी है कीमत

युवा दिलों की धड़कन रॉयल एनफील्ड ने अपनी गुरिल्ला 450 को नई डिजाइन और पावरफुल 452cc इंजन के साथ उतारा गया है। इसकी कीमत 2.39 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, चेन्नई) से शुरू होती है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Royal Enfield Guerrilla 450 : युवा दिलों की धड़कन रॉयल एनफील्ड ने अपनी गुरिल्ला 450 को नई डिजाइन और पावरफुल 452cc इंजन के साथ उतारा गया है। इसकी कीमत 2.39 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, चेन्नई) से शुरू होती है।

पढ़ें :- Audi SQ8 भारत में लॉन्च, 507hp की पावर, 4.1 सेकंड में 0-100, लग्जरी और स्पीड का तगड़ा कॉम्बो

टेलीस्कोपिक यूनिट
गुरिल्ला 450 हिमालयन 450 के समान ही प्लेटफॉर्म पर आधारित है, लेकिन इसमें कुछ अंतर हैं। अपसाइड-डाउन फोर्क की जगह पारंपरिक टेलीस्कोपिक यूनिट लगाई गई है। स्पोर्टी राइड के लिए राइडिंग पोजीशन में भी बदलाव किया गया है।

वजन
गुरिल्ला 450 का वजन 185 किलोग्राम है, जो हिमालयन से 11 किलोग्राम कम है। इसमें 17 इंच के अलॉय व्हील लगे हैं और आगे की तरफ 310 मिमी डिस्क और पीछे की तरफ 270 मिमी डिस्क लगी है।

 इंजन
गुरिल्ला 450 में ‘शेरपा 450’ इंजन लगा है। यह सिंगल-सिलिंडर, लिक्विड-कूल्ड यूनिट 8,000 आरपीएम पर 39 बीएचपी और 5,500 आरपीएम पर 40 एनएम उत्पन्न करता है। हालाँकि, बाइक में एक कस्टम इंजन और गियरबॉक्स ट्यून है।

सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल
गुरिल्ला 450 में हिमालयन 450 के समान ट्रिपर नेविगेशन या पूर्ण-टीएफटी डैश के साथ सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल दिया गया है। यह पांच रंग विकल्पों में उपलब्ध है।

पढ़ें :- TVS Jupiter 110 : TVS जुपिटर 110 कॉलेज स्टूडेंट्स के लिए बेस्ट है ये स्कूटर, जानें माइलेज और कीमत

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...