1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. RRB Recruitment 2025: रेलवे भर्ती बोर्ड ने 32,000 से अधिक पदों पर निकाली भर्ती, ये डिग्री वाले कैंडिडेट्स ऐसे करें अप्लाई

RRB Recruitment 2025: रेलवे भर्ती बोर्ड ने 32,000 से अधिक पदों पर निकाली भर्ती, ये डिग्री वाले कैंडिडेट्स ऐसे करें अप्लाई

क्या आप रेलवे में नौकरी का सपना देखते हैं? तो यह खुशखबरी आपके लिए है! रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने 32,000 से अधिक पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू करने की घोषणा की है। यह भर्ती 7वें सीपीसी पे मैट्रिक्स के लेवल 1 के तहत होगी।

By आराधना शर्मा 
Updated Date

RRB Recruitment 2025: क्या आप रेलवे में नौकरी का सपना देखते हैं? तो यह खुशखबरी आपके लिए है! रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने 32,000 से अधिक पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू करने की घोषणा की है। यह भर्ती 7वें सीपीसी पे मैट्रिक्स के लेवल 1 के तहत होगी। अगर आप पात्र हैं, तो जल्दी से आवेदन करने की तैयारी करें।

पढ़ें :- फिल्म ‘धुरंधर’ ने पहले दिन की धुआंधार शुरुआत, मुंबई में कई सिनेमाघरों में 24 घंटे चलेगी फिल्म

आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 22 फरवरी, 2025 है। इसके अलावा, उम्मीदवार अंतिम तिथि 23 फरवरी से 24 फरवरी, 2025 के बाद आवेदन शुल्क का भुगतान कर सकेंगे। कितने पदों पर भर्ती होगी? इस अभियान के तहत 32,438 पदों पर भर्तियां की जाएंगी। आवेदन प्रक्रिया 23 जनवरी 2025 से शुरू होकर 22 फरवरी 2025 तक चलेगी।

आवेदन कैसे करें?

आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होम पेज पर CEN संख्या 08/2024 के तहत दिए गए लिंक पर क्लिक करें। अपनी जानकारी दर्ज करके लॉग इन करें। आवेदन फॉर्म भरें और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें। शुल्क का भुगतान करके आवेदन सबमिट करें। पुष्टिकरण पृष्ठ का प्रिंटआउट निकाल लें।

महत्वपूर्ण तारीखें

  • आवेदन की शुरुआत: 23 जनवरी 2025
  • आवेदन की आखिरी तारीख: 22 फरवरी 2025
  • शुल्क भुगतान (आखिरी तारीख के बाद): 23-24 फरवरी 2025
  • सुधार के लिए विंडो: 25 फरवरी से 6 मार्च 2025

कैसे होगा सिलेक्शन?

  • इस भर्ती के लिए चार चरणों से गुजरना होगा.
  • पहला चरण: कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT): 100 प्रश्न, 90 मिनट की परीक्षा। हर गलत उत्तर पर 1/3 अंक कटेगा।
  • दूसरा चरण: शारीरिक दक्षता परीक्षण (PET)
  • तीसरा चरण: दस्तावेज़ सत्यापन
  • चौथा चरण: चिकित्सा परीक्षा

कितना परीक्षा शुल्क?

  • सामान्य उम्मीदवार: ₹500
  • ₹400 सीबीटी में उपस्थित होने के बाद वापस किए जाएंगे।
  • महिला/एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी/ईबीसी: ₹250 यह शुल्क भी सीबीटी के बाद वापस होगा।
  • भुगतान के माध्यम: डेबिट/क्रेडिट कार्ड, यूपीआई, या इंटरनेट बैंकिंग।

शॉर्टलिस्टिंग के लिए न्यूनतम अंक

  • सामान्य/ईडब्ल्यूएस: 40%
  • ओबीसी/एससी/एसटी: 30%

पात्रता मापदंड

  • आयु सीमा: उम्मीदवार की उम्र 1 जनवरी 2025 तक 18 से 36 साल के बीच होनी चाहिए।
  • शैक्षणिक योग्यता: संबंधित जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन पढ़ें।

 

पढ़ें :- स्टार बनने से डरने लगे थे बादशाह शाहरुख खान, तब सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने दी थी यह अहम सीख...
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...