1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. RSS का नक़ाब फिर से उतर गया, संविधान इन्हें चुभता है क्योंकि…होसबोले के बयान पर भड़के राहुल गांधी

RSS का नक़ाब फिर से उतर गया, संविधान इन्हें चुभता है क्योंकि…होसबोले के बयान पर भड़के राहुल गांधी

RSS के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने संविधान की प्रस्तावना में शामिल 'समाजवादी' और 'पंथनिरपेक्ष' शब्दों को हटाने की मांग की है। अब इसको लेकर देशभर में राजनीति गर्म हो गयी है। विपक्ष के नेताओं ने RSS और बीजेपी पर निशाना साधना शुरू कर दिया है। अब कांग्रेस सांसद और नेता विपक्ष राहुल गांधी की प्रतिक्रिया आई है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। RSS के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने संविधान की प्रस्तावना में शामिल ‘समाजवादी’ और ‘पंथनिरपेक्ष’ शब्दों को हटाने की मांग की है। अब इसको लेकर देशभर में राजनीति गर्म हो गयी है। विपक्ष के नेताओं ने RSS और बीजेपी पर निशाना साधना शुरू कर दिया है। अब कांग्रेस सांसद और नेता विपक्ष राहुल गांधी की प्रतिक्रिया आई है। उन्होंने दत्तात्रेय होसबाले के बयान पर कहा कि, RSS-BJP को संविधान नहीं, मनुस्मृति चाहिए।

पढ़ें :- जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी का विरोध प्रदर्शन शुरू, 'प्रधानमंत्री मोदी और धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दो' के लगे नारे

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, RSS का नक़ाब फिर से उतर गया। संविधान इन्हें चुभता है क्योंकि वो समानता, धर्मनिरपेक्षता और न्याय की बात करता है। RSS-BJP को संविधान नहीं, मनुस्मृति चाहिए। ये बहुजनों और ग़रीबों से उनके अधिकार छीनकर उन्हें दोबारा ग़ुलाम बनाना चाहते हैं। संविधान जैसा ताक़तवर हथियार उनसे छीनना इनका असली एजेंडा है।

उन्होंने आगे लिखा, RSS ये सपना देखना बंद करे-हम उन्हें कभी सफल नहीं होने देंगे। हर देशभक्त भारतीय आख़िरी दम तक संविधान की रक्षा करेगा।

क्या है दत्तात्रेय होसबोले का बयान?
आपातकाल के 50 साल पूरे होने को लेकर बीजेपी देशभर में संविधान हत्या दिवस मना रही है। वहीं राष्ट्रीय स्व्यंसेवक संघ (RSS) के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने संविधान की प्रस्तावना में किए गए बदलावों को निरस्त करने के साथ-साथ कांग्रेस पार्टी से माफी मांगने की मांग भी की। उन्होंने कहा कि संविधान की प्रस्तावना में समाजवाद और पंथनिरपेक्ष शब्द आपातकाल के दौरान ही जोड़े गए थे।

 

पढ़ें :- IND vs AFG Test Live : भारत ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, 15 साल बाद प्लेइंग इलेवन को लेकर बड़ा फैसला

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...