1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Russia : राष्ट्रपति चुनाव जीतते ही व्लादिमीर पुतिन ने तीसरे विश्वयुद्ध की दी चेतावनी, अमेरिकी लोकतंत्र का उड़ाया मजाक

Russia : राष्ट्रपति चुनाव जीतते ही व्लादिमीर पुतिन ने तीसरे विश्वयुद्ध की दी चेतावनी, अमेरिकी लोकतंत्र का उड़ाया मजाक

रूस (Russia) में हुए राष्ट्रपति चुनाव में व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) ने बड़ी जीत हासिल की है, जिसके बाद उनका पांचवी बार राष्ट्रपति बनना तय हो गया है। सोमवार को नतीजों की घोषणा होने के बाद पुतिन ने अपने पहले संबोधन में पश्चिमी देशों को धमकी देते हुए तीसरे विश्वयुद्ध (Third World War)  की चेतावनी दे दी।

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। रूस (Russia) में हुए राष्ट्रपति चुनाव में व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) ने बड़ी जीत हासिल की है, जिसके बाद उनका पांचवी बार राष्ट्रपति बनना तय हो गया है। सोमवार को नतीजों की घोषणा होने के बाद पुतिन ने अपने पहले संबोधन में पश्चिमी देशों को धमकी देते हुए तीसरे विश्वयुद्ध (Third World War)  की चेतावनी दे दी। कहा कि रूस और अमेरिका (America) के नेतृत्व वाले नाटो गठबंधन में अगर संघर्ष हुआ तो इसका मतलब ये है कि यह दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध (Third World War)  से महज एक कदम दूर होगी और शायद ही कोई ऐसी परिस्थिति देखना चाहता है।

पढ़ें :- क्लीन एनर्जी को बढ़ावा देने के लिए आर्मी ने फ्यूल सप्लाई चेन में बायो- डीजल को किया शामिल, जनरल पुष्पेंद्र पाल सिंह ने दिखाई हरी झंडी

अभी भी नाटो के सैनिक यूक्रेन में मौजूद

बता दें कि साल 1962 के क्यूबा मिसाइल संकट (Cuban Missile Crisis) के बाद से रूस और पश्चिमी देशों के संबंध सबसे खराब दौर से गुजर रहे हैं। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रां (French President Emmanuel Macron) ने बीते महीने ही भविष्य में यूक्रेन में अपने सैनिकों को उतारने की संभावनाओं से इनकार नहीं किया। इस बारे में जब पुतिन से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि ‘आज के आधुनिक दौर में कुछ भी संभव है, लेकिन अगर ऐसा होता है तो तीसरा विश्वयुद्ध (Third World War) ज्यादा दूर नहीं है। पुतिन ने ये भी कहा कि ‘वैसे नाटो के सैनिक अभी भी यूक्रेन में मौजूद हैं। रूस को पता चला है कि युद्ध के मैदान में इंग्लिश और फ्रेंच भाषा बोलने वाले जवान भी मौजूद हैं। ये अच्छी बात नहीं है, खासकर उनके लिए क्योंकि वे बड़ी संख्या में यहां मर रहे हैं।’

यूक्रेन युद्ध पर बातचीत के लिए तैयार रूस

पुतिन ने फरवरी 2022 में यूक्रेन पर आक्रमण किया था। पुतिन ने यूक्रेन युद्ध पर कहा कि फ्रांस बातचीत में अहम भूमिका निभा सकता है क्योंकि अभी भी सब कुछ खत्म नहीं हुआ है। पुतिन ने कहा कि ‘मैंने पहले भी कहा है, और मैं अब भी कहता हूं कि हम बातचीत के लिए तैयार है और ये बातचीत सिर्फ इसलिए नहीं होगी क्योंकि दुश्मनों के पास गोला-बारूद खत्म हो चुका है। अगर वे सचमुच गंभीर हैं और शांति चाहते हैं तो उन्हें पड़ोसी देशों की तरह अच्छे संबंध बनाकर चलना होगा।’

पढ़ें :- Research Report : पुरुषों की घट रही है प्रजनन क्षमता, इन कारणों से बढ़ रही है समस्या

अमेरिकी लोकतंत्र का उड़ाया मजाक

पुतिन ने अमेरिका और पश्चिमी देशों द्वारा रूस के चुनाव की आलोचना करने पर खुद अमेरिका के लोकतंत्र का मजाक उड़ाया (Mocked American Democracy) और कहा कि ‘पूरी दुनिया उन (अमेरिका) पर हंस रही है, वहां क्या हो रहा है।’ पुतिन ने ट्रंप के खिलाफ पूरी स्टेट मशीनरी को लगाए जाने का भी आरोप लगाया। पुतिन के विरोधी माने जाने वाले एलेक्सी नवलनी (Alexey Navalny) की मौत पर पुतिन ने पहली बार उनके नाम का जिक्र किया और कहा कि अब वह मर चुके हैं और उनकी मौत पर दुख जताया। नवलनी की बीते दिनों ही रूस की जेल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। नवलनी को पुतिन का विरोधी माना जाता था। नवलनी की मौत के आरोप पुतिन पर ही लगे थे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...