HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. Russia Ukraine War : यूक्रेनी नागरिक शरण लेने के लिए भाग रहे सुरक्षित देशों की ओर, करीब 7 लाख ने छोड़ा यूक्रेन

Russia Ukraine War : यूक्रेनी नागरिक शरण लेने के लिए भाग रहे सुरक्षित देशों की ओर, करीब 7 लाख ने छोड़ा यूक्रेन

रूस यूक्रेन युद्ध की लड़ाई अब सातवें दिन में पहुंच चुकी है। यूक्रेन की राजधानी कीव को रूसी सेना ने चारो तरफ से घेर लिया है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Russia Ukraine War : रूस यूक्रेन युद्ध की लड़ाई अब सातवें दिन में पहुंच चुकी है। यूक्रेन की राजधानी कीव को रूसी सेना ने चारो तरफ से घेर लिया है। रूसी सेना ने कीव में टेलीविजन चैनल के टावर को  उड़ा दिया। पल-पल बदल वैश्विक परिस्थितियां बदल रही है। इसी बीच यूक्रेनी सेना ने कहा, “रूसी सेना की हवाई टुकड़ियां खारकीव में लैंड हुई हैं, और उन्होंने एक अस्पताल पर हमला किया है। यूक्रेन  के शहरों के ऊपर फाइटर उड़ रहे है और मिसाइलें गिरा रहे है। हर तरफ बारूद की फैली हुयी है। नागरिक हवाई हमलों से बचाने के लिए बंकरों में छिप रहे है।

पढ़ें :- Indian Navy : भारतीय नौसेना का दम अरब सागर में फिर दिखा , 20 पाकिस्तानियों के लिए बनी देवदूत

यूक्रेन के नागरिक जान बचाने के लिए सुरक्षित देशों की ओर भाग रहे है। शरणार्थियों के लिए जो संयुक्त राष्ट्र उच्चायुक्त है उसके मुताबिक, अब तक यूक्रेन से 6 लाख 77 हजार लोग पड़ोसी देशों में जाकर रहने लगे हैं। यूएन को आशंका है कि रिफ्यूजियों की संख्या में आगे इजाफा हो सकता है। रिपोर्ट के अनुसार, यूक्रेन की सेना ने इस बात की पुष्टि की है कि रूसी पैराट्रूपर्स खारकीव में उतरे चुके हैं। इस शहर को पहले ही रूसी सेना ने घेर रखा है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...