HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. Russia-Ukraine War: भारत को लगेगा महंगाई का बड़ा झटका, रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध से बढ़ेंगे इन चीजों के दाम

Russia-Ukraine War: भारत को लगेगा महंगाई का बड़ा झटका, रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध से बढ़ेंगे इन चीजों के दाम

रूस और यूक्रेन के ​बीच युद्ध जारी है। इस युद्ध का परिणाम दुनिया को भी भुगताना पड़ेगा। दुनियाभर के बाजारों में उथल पुथल जारी है। रूसी हमले के बाद शेयर बाजार धड़ाम हो गया, जबकि कच्चे तेज के दामों में तेजी से बढ़ोत्तरी हुई है। भारत पर भी इसका असर देखने को मिलेगा। ऐसे में माना जा रहा है कि भारत के लोगों को महंगाई का बड़ा झटका लगेगा।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Russia-Ukraine War: रूस और यूक्रेन के ​बीच युद्ध जारी है। इस युद्ध का परिणाम दुनिया को भी भुगताना पड़ेगा। दुनियाभर के बाजारों में उथल पुथल जारी है। रूसी हमले के बाद शेयर बाजार धड़ाम हो गया, जबकि कच्चे तेज के दामों में तेजी से बढ़ोत्तरी हुई है। भारत पर भी इसका असर देखने को मिलेगा। ऐसे में माना जा रहा है कि भारत के लोगों को महंगाई का बड़ा झटका लगेगा।

पढ़ें :- France New Caledonia riots : न्यू कैलेडोनिया द्वीप पर भड़के दंगे, चार लोगों की मौत, आपातकाल लागू

सोने के दाम में भी हुई बढ़ोत्तरी
बता दें कि, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन के ऐलान के बाद से रूसी सैनिकों ने यूक्रेन पर कार्रवाई शुरू कर दी है। इस हमले के बाद से शेयर बाजार धड़ाम हो गया। इसके साथ ही सोने के दामों भी तेजी से बढ़ोत्तरी हो गई। वहीं, क्रूड ऑयल 104 डॉलर प्रति बैरल पर आकर आठ साल का आंकड़ा पार कर गया। इसके साथ ही रुपये में डॉलर के मुकाबले 102 पैसे की भारी गिरावट दर्ज की गई है।

मोबाइल, लैपटाप समेत इनके बढ़ेंगे दाम
इस युद्ध के कारण भारत में मोबाइल, लैपटॉप समेत अन्य जरूरी सामान महंगे हो सकते हैं। दरअसल, भारत इलेक्ट्रिक सामान और मशीनरी के साथ मोबाइल, लैपटॉप समेत अन्य गैजेट्स के लिए दूसरे देशों पर निर्भर है, जहां पर अधिकतर कारोबार डॉलर में होता है। वहीं, इस बीच युद्ध के कारण रुपये में गिरावट जारी है। ऐसे में विदेशों से आयात होने के कारण इनकी कीमतों में इजाफा तय है। लिहाजा, मोबाइल, लैपटॉप समेत अन्य जरूरी सामानों के दाम बढ़ जाएंगे।

भारत का रूस-यूक्रेन के साथ व्यापार
बता दें कि, भारत का यूक्रेन और रूस के साथ अच्छा व्यापारिक रिश्ते हैं। वहीं, इस बीच रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध जारी है। भारत यूक्रेन से खाने के तेल से लेकर खाद और न्यूक्लियर रिएक्टर जैसी चीजों की खरीदारी करता है। युद्ध के बाद ये चीजें महंगाी हो जाएंगी, जिसके कारण भारत में महंगाई को बड़ा झटका लगना तय है।

इन चीजों के बढ़ेगी महंगाई
. पेट्रोल डीजल
. सीएनजी रसोई गैस
. सब्जी फल
. खाने का तेल
. खाद
. मोबाइल
. लैपटॉप
. गैस

पढ़ें :- हैलो...मैं जिलाधिकारी गोण्डा आवास से बोल रहा हूं चौंकिए मत, मतदाताओं से 20 मई को वोट डालने की जा रही है अपील

 

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...