1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Video-दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर गाड़ी बैक करना पड़ा भारी, गंगा स्नान से लौट रहे परिवार के चार लोगों की मौत

Video-दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर गाड़ी बैक करना पड़ा भारी, गंगा स्नान से लौट रहे परिवार के चार लोगों की मौत

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर हुए एक भीषण सड़क हादसे ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है। इस दर्दनाक हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की जान चली गई। मृतक परिवार हरिद्वार से गंगा स्नान कर अपने घर लौट रहा था, तभी तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने उनकी कार को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी...

By Harsh Gautam 
Updated Date

सहारनपुर: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर हुए एक भीषण सड़क हादसे ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है। इस दर्दनाक हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की जान चली गई। मृतक परिवार हरिद्वार से गंगा स्नान कर अपने घर लौट रहा था, तभी तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने उनकी कार को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।

पढ़ें :- 1957 में खरीदी थी जमीन, 2026 में मिला मालिकाना हक, चौथी पीढ़ी ने जीता मुकदमा

हरिद्वार से लौटते समय हुआ हादसा

जानकारी के मुताबिक, सोनीपत के मंडौरा गांव निवासी परिवार के सदस्य शुक्रवार को हरिद्वार से गंगा स्नान कर वापस लौट रहे थे। जब उनकी टियागो कार सहारनपुर के गांव हलगोया के पास दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर पहुंची, तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार लोग अंदर ही फंस गए।

एक ही परिवार के चार लोगों की मौत

इस हादसे में 71 वर्षीय सुदेश, उनके बेटे 40 वर्षीय प्रवीण, बहू 37 वर्षीय प्रीति और नौ वर्षीय मासूम शिवांश की मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों ने अपनी गाड़ियां रोककर घायलों को बाहर निकालने की कोशिश की और एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया, लेकिन चारों को बचाया नहीं जा सका। हादसे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक्सप्रेसवे पर एक टियागो कार पीछे की ओर आती दिखाई दे रही है, तभी पीछे से तेज रफ्तार में आ रही सफेद रंग की स्कॉर्पियो उससे टकरा जाती है। वीडियो में स्कॉर्पियो की रफ्तार काफी तेज दिखाई दे रही है, जिसके चलते हादसे की भयावहता का अंदाजा लगाया जा सकता है।

पढ़ें :- मजदूर की बेटी को आयकर विभाग ने भेजा 20 करोड़ रुपये के कारोबार का नोटिस, परिवार के उड़ गए होश

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आई दर्दनाक सच्चाई

मृतकों के पोस्टमार्टम से हादसे की भयावहता का पता चला है। चिकित्सकों के अनुसार, टक्कर का प्रभाव इतना ज्यादा था कि चारों के सीने पर गंभीर दबाव पड़ा और उनकी कई पसलियां टूट गईं। इससे फेफड़ों और श्वसन तंत्र को गंभीर नुकसान पहुंचा, जिसके कारण दम घुटने से उनकी मौत हो गई। मृतकों के परिजन जयदेव ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि परिवार हरिद्वार से लौट रहा था, तभी पीछे से तेज रफ्तार वाहन ने उनकी कार को टक्कर मार दी। पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और वाहन के नंबर के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है।

पढ़ें :- राम मंदिर चंदा चोरी मामले में FIR के बाद बड़ी कार्रवाई, नामज़द सभी आठ आरोपी गिरफ़्तार

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...