90s की मोस्ट पॉपुलर एक्ट्रेस करिश्मा कपूर एक्स हसबैंड संजय कपूर की प्रॉपर्टी के बंटवारे को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। संजय कपूर की संपत्ति के बंटवारे का मुद्दा इस समय मीडिया से लेकर सोशल मीडिया तक चर्चा में है। हाल ही में संजय कपूर की बहन मंधीरा कपूर स्मिथ ने करिश्मा कपूर और अपने भाई की शादी और तलाक पर खुलकर बात की. इसके साथ उन्होंने यह भी बताया कि आखिर करिश्मा और संजय की शादी क्यों और किसकी वजह से टूटी थी? आइए जानते हैं की करिश्मा कपूर एक्स ननद ने क्या कुछ कहा

मंधीरा ने प्रिया सचदेव पर लगाया आरोप
एक यूट्यूब चैनल को दिए एक इंटरव्यू में मंधीरा ने संजय कपूर और करिश्मा कपूर की शादी टूटने की वजह बताई। उन्होंने भाई संजय की तीसरी पत्नी प्रिया सचदेव पर बड़ा आरोप लगाया कि उन्होंने करिश्मा के बच्चे होने के बावजूद उनकी शादी तोड़वा दी। जिसके कारण करिश्मा कपूर को काफी कुछ सहना पड़ा । जो उनके साथ नहीं होना चाहिए था क्योंकि वो इसकी हकदार नहीं थी. इसके साथ ही मंधीरा ने कहा कि पूरा कपूर परिवार संजय और प्रिया के रिश्ते और शादी के खिलाफ था।
शादी बचाने के लिए करिश्मा ने की मेहनत
संजय कपूर की बहन का ने बताया कि करिश्मा कपूर ने अपनी शादी को बचाने और सफल बनाने के लिए काफी मेहनत की थी। इसके साथ ही मंधीरा ने बताया कि जब करिश्मा ने अपने बेटे कियान को जन्म दिया था, उस समय संजय बहुत खुश था, वह अपने बच्चों से बहुत प्यार करता था। तभी उसने परिवार में आकर एक खुशहाल शादीशुदा परिवार को तोड़ दिया. बुरा लगता है कि एक औरत ने उस औरत की परवाह नहीं की, जिसने अभी-अभी एक बच्चे को जन्म दिया है. करिश्मा अपनी शादी बचाने के लिए काफी मेहनत कर रही थी. इसकी वजह से उसे वह सब सहना पड़ा, जिसकी वह हकदार नहीं थी। इसके साथ संजय कपूर कि बहन ने बताया कि संजय और प्रिया सचदेव के रिश्ते को लेकर पूरा घर खिलाफ में था।