1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Sanjay Singh arrested: मरना मंजूर है डरना नहीं…गिरफ्तार के बीच आया संजय सिंह का बयान

Sanjay Singh arrested: मरना मंजूर है डरना नहीं…गिरफ्तार के बीच आया संजय सिंह का बयान

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। ईडी की इस कार्रवाई के बाद देशभर में सियासी सरगर्मी बढ़ गयी है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Sanjay Singh arrested: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। ईडी की इस कार्रवाई के बाद देशभर में सियासी सरगर्मी बढ़ गयी है। इस बीच सांसद संजय सिंह का एक वीडियो सामने आया है। इसमें उन्होंने कहा कि, भ्रष्टाचार और अडानी के महाघोटाले के खिलाफ लगातार आवाज उठाते रहा हूं लेकिन इस पर कार्रवाई नहीं हुई। आज ईडी अचानक हमारे घर पहुंची और जांच की लेकिन कुछ नहीं मिला।

पढ़ें :- कन्हैया कुमार ने सुनीता केजरीवाल से की मुलाकात, कहा-चुने हुए मुख्यमंत्री को साजिशन जेल में डाल गया, जनता देगी जवाब

इसके बाद भी जबरन मेरी गिरफ्तारी की जा रही है लेकिन हम लोग आम आदमी पार्टी के सिपाही हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि, मोदी जी आप चुनाव हार रहे हैं और ये आपकी हतासा का संकेत है। जब जब जुर्म बढ़ता है तब तब जनता की आवाज बुलंद होती है। साथ ही कहा, मरना मंजूर है डरना मंजूर नहीं चाहे जितनी यातनाएं दी जाएं।

पढ़ें :- AAP विधायक अमानतुल्लाह खान को कोर्ट से बड़ी राहत, मनी लॉन्ड्रिंग केस में मिली जमानत

इससे पहले मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Chief Minister Arvind Kejriwal) ने एक्स पर लिखा कि, ”संजय सिंह की गिरफ़्तारी बिलकुल ग़ैर क़ानूनी है। ये मोदी जी की बौखलाहट दर्शाता है। चुनाव तक ये कई और विपक्षी नेताओं को गिरफ़्तार करेंगे।”

गिरफ्तारी से पहले मां का आशीर्वाद लेने पहुंचे संजय सिंह
बता दें कि, गिरफ्तारी से पहले संजय सिंह मां का आशीर्वाद लिया। इसकी वीडियो आप ने सोशल मीडिया पर शेयर की है। इसमें लिखा कि, जिसके सिर पर मां का आशीर्वाद हो, उसका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता। हर क्रांतिकारी को जेल देखनी होती है, आज संजय सिंह को भी यह सौभाग्य प्राप्त हुआ। ना डरे थे, ना डरेंगे, अन्याय के खिलाफ लड़ते रहेंगे।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...