Lucknow : बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन यूपी की राजधानी लखनऊ पहुंचे तो पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान नितिन नबीन ने रोड शो किया, जिसमें समर्थकों ने उन पर पुष्पवर्षा की। लेकिन, बीजेपी अध्यक्ष के स्वागत के दौरान एक कलाकार ने भगवान हनुमान के रूप भाजपा का झण्डा थामने नाचते हुए नजर आया। जिसको विपक्ष ने हिन्दू धर्म का अपमान करार दिया है।

आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि बीजेपी, “हिंदू धर्म” खत्म करके “BJP धर्म” लागू कर देगी। उन्होंने एक्स पोस्ट में लिखा, “ये क्या मज़ाक बना रखा है? BJP के नेता अपने जुलूस में भगवान बजरंग बली को हाथ में BJP का झंडा देकर नचवा रहे हैं। यही हाल रहा तो BJP, “हिंदू धर्म” खत्म करके “BJP धर्म” लागू कर देगी। अपने नेताओं को भगवान घोषित कर उनका मंदिर बनवाएगी और देश वासियों से उनकी पूजा करवाएगी।”
ये क्या मज़ाक बना रखा है?
BJP के नेता अपने जुलूस में भगवान बजरंग बली को हाथ में BJP का झंडा देकर नचवा रहे हैं।
यही हाल रहा तो BJP, “हिंदू धर्म” खत्म करके “BJP धर्म” लागू कर देगी।
अपने नेताओं को भगवान घोषित कर उनका मंदिर बनवाएगी और देश वासियों से उनकी पूजा करवाएगी। pic.twitter.com/8A0SGnJvp4— Sanjay Singh AAP (@SanjayAzadSln) July 6, 2026
केजरीवाल ने भी साधा निशाना
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने एक्स पोस्ट में लिखा, “ये दोनों तस्वीरें हिंदू आस्था के प्रति दो विचारधाराओं की प्रतीक हैं हमारी विचारधारा – हम भगवान राम और हनुमान जी के भक्त हैं और उनमे हमारी श्रद्धा और आस्था है। हम उन्हें पूजते हैं, उनके सामने सर झुकते हैं, उनका आशीर्वाद लेते हैं। इनकी विचारधारा – ये लोग हनुमान जी और रामचन्द्र जी को भगवान ही नहीं मानते। इनके लिए राम और हनुमान सत्ता और पैसा पाने का ज़रिया हैं। इन्हें भगवान का अपमान करने में कोई संकोच नहीं होता।”
ये दोनों तस्वीरें हिंदू आस्था के प्रति दो विचारधाराओं की प्रतीक हैं
हमारी विचारधारा – हम भगवान राम और हनुमान जी के भक्त हैं और उनमे हमारी श्रद्धा और आस्था है। हम उन्हें पूजते हैं, उनके सामने सर झुकते हैं, उनका आशीर्वाद लेते हैं।
इनकी विचारधारा – ये लोग हनुमान जी और रामचन्द्र… https://t.co/TdJZqUg8xh
पढ़ें :- पंजाब कांग्रेस में बढ़ी अंदरूनी कलह, टूट की आशंका के बीच डैमेज कंट्रोल में जुटा हाईकमान, प्रियंका ने संभाली कमान
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) July 6, 2026