HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Sanjeev Jeeva Case: तीन दिन की पुलिस रिमांड पर रहेगा शूटर विजय, उगलेगा कई राज

Sanjeev Jeeva Case: तीन दिन की पुलिस रिमांड पर रहेगा शूटर विजय, उगलेगा कई राज

शूटर विजय यादव को गुरुवार सुबह 10 बजे से 17 जून की शाम 5 बजे तक के लिए कस्टडी रिमांड पर लिया गया है। हालांकि, पुलिस ने विजय यादव की 5 दिन की कस्टडी रिमांड मांगी थी। पुलिस इस दौरान विजय से कई अहम जानकारी जुटायेगी।

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। संजीव जीवा की कोर्ट में हत्या करने वाले हत्यारोपी विजय यादव 3 दिन की कस्टडी रिमांड पर रहेगा। पुलिस इस दौरान शूटर विजय से कई सवाल करेगी। साथ ही जीवा हत्याकांड के मास्टरमाइंड के बारे में जानकारी एकत्र करेगी।

पढ़ें :- जिस सोसाइटी में सर्वाधिक मतदान, उनके आरडब्ल्यूए को किया जाएगा सम्मानित : मण्डलायुक्त डाॅ. रोशन जैकब

शूटर विजय यादव को गुरुवार सुबह 10 बजे से 17 जून की शाम 5 बजे तक के लिए कस्टडी रिमांड पर लिया गया है। हालांकि, पुलिस ने विजय यादव की 5 दिन की कस्टडी रिमांड मांगी थी। पुलिस इस दौरान विजय से कई अहम जानकारी जुटायेगी।

इसके साथ ही रिमांड के दौरान पुलिस शूटर विजय को लखनऊ, बहराइच, जौनपुर, मुंगेर और मुंबई ले जा सकती है। बता दें कि, बीते बुधवार शूटर विजय ने मुख्तार के करीबी संजीव जीवा की कोर्ट के अंदर गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस घटना के बाद आरोपी को मौके से पकड़ लिया गया था।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...