1. हिन्दी समाचार
  2. ख़बरें जरा हटके
  3. Secret behind Manmohan Singh wearing blue turban: …तो इसलिए पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह हमेशा पहनते थे नीली पगड़ी

Secret behind Manmohan Singh wearing blue turban: …तो इसलिए पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह हमेशा पहनते थे नीली पगड़ी

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मनमोहन सिंह के सिर पर हमेशा नीली पगड़ी ही क्यों रहती है। वो किसी और रंग की पगड़ी को सिर पर क्यों नहीं बांधते हैं। अगर उन्हें देख कर आपके मन भी आता रहता है ये सवाल तो आज हम आपको बताने जा रहे है।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

Secret behind Manmohan Singh wearing blue turban: भारत के पूर्व प्रधानमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मनमोहन सिंह (Manmohan Singh ) के सिर पर हमेशा नीली पगड़ी ही क्यों रहती है। वो किसी और रंग की पगड़ी को सिर पर क्यों नहीं बांधते हैं। अगर उन्हें देख कर आपके मन भी आता रहता है ये सवाल तो आज हम आपको बताने जा रहे है।

पढ़ें :- Special Tribute : 'वंदे मातरम' के रचयिता बंकिम चंद्र चटर्जी की पुण्यतिथि आज, पूरा राष्ट्र कर रहा नमन

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह (Former Prime Minister Manmohan Singh)  का गुरुवार को 92 वर्ष की उम्र में दिल्ली स्थित एम्स में निधन हो गया। शनिवार को पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनकी अंत्येष्टि होगी। सरकार ने सात दिनों के राष्ट्रीय शोक का ऐलान किया है। मनमोहन सिंह (Manmohan Singh ) हमेशा नीली पगड़ी में दिखा करते थे। आखिर उनकी पगड़ी के इस रंग का राज क्या था, उन्होंने एक बार खुद इसका खुलासा किया था।

मनमोहन सिंह ने खुलासा किया था कि उनकी पगड़ी का नीला रंग उनके अल्मा मेटर कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी के प्रति सम्मान का प्रतीक है। 2006 में उन्हें डॉक्टरेट ऑफ लॉ की उपाधि से सम्मानित किया गया था। उसी दौरान उन्होंने इस राज से पर्दा उठाया था।

मनमोहन सिंह ने 1954 में पंजाब यूनिवर्सिटी से इकनॉमिक्स में फर्स्ट-क्लास मास्टर्स किया और यूनिवर्सिटी में पहला स्थान हासिल किया। उसके बाद उन्होंने 1957 में कैंब्रिज यूनिवर्सिटी से इकनॉमिक्स में फर्स्ट क्लास ऑनर की डिग्री हासिल की थी। उनके डिग्री हासिल करने के करीब 50 साल बाद अक्टूबर 2006 में कैंब्रिज यूनिवर्सिटी ने उन्हें डॉक्टरेट ऑफ लॉ की उपाधि से सम्मानित किया।

मनमोहन सिंह ने बताया था कि वो कॉलेज के दिनों से ही अपने साथ कैम्ब्रिज के रंग को कैरी कर रहे है। नीले रंग की पगड़ी पहनने के पीछे उन्होंने खास वजह ये बताई थी कि ये रंग उनका फेवरेट है। समय के साथ मनमोहन सिंह (Manmohan Singh ) का इस नीले रंग के लिए लगाव बिल्कुल भी कम नहीं हुआ।

पढ़ें :- पहलवान गौरव चाहर का संत प्रेमानंद महराज से मिलने का जुनून, थार और कार को कमर से बांधकर 90 KM तक खींचते हुए पहुंचे वृंदावन

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...