1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. राम मंदिर में मोटी रकम की चोरी होने का आरोप लगाने वाली सपा, कांग्रेस व AAP से लें सबूत, कोई भी आरोपी न बचे: मायावती

राम मंदिर में मोटी रकम की चोरी होने का आरोप लगाने वाली सपा, कांग्रेस व AAP से लें सबूत, कोई भी आरोपी न बचे: मायावती

मायावती ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, यू.पी. के अयोध्या में श्री राम मन्दिर के बाद अब उत्तराखण्ड स्टेट में भी बद्रीनाथ धाम चढ़ावा में चोरी व ग़बन आदि होने का मामला काफी सुर्ख़ियों में हैं। इन दोनों विख्यात धार्मिक स्थलों में इनके ट्रस्ट से जुड़े मुख्य प्रबन्धकों की भी सही से जांच होनी चाहिये वरना फिर आगे चलकर इनकी आड़ में इनके स्थान पर दूसरे बने मुख्य प्रबन्धक भी इसका दुरुपयोग कर सकते हैं।

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना लगातार तूल पकड़ती जा रही है। राम मंदिर ट्रस्ट की ओर से की गई प्रेस कॉफ्रेंस के बाद भी लगातार सवाल उठ रहे हैं। इस बीच बसपा सुप्रीमो मायावती का एक बड़ा बयान आया है। उन्होंने कहा कि, इस प्रकरण की अब सही से जांच होनी बहुत ज़रूरी है। इस मामले में सरकार व एस.आई.टी. को भी विशेष ध्यान देना है।

पढ़ें :- बिहार के मंत्री जी का गज़ब ज्ञान! श्रवण कुमार बोले- चीनी के दाम बढ़ने से नहीं पड़ेगा फर्क, आजकल सब हो रहे डायबिटीज के शिकार...

मायावती ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, यू.पी. के अयोध्या में श्री राम मन्दिर के बाद अब उत्तराखण्ड स्टेट में भी बद्रीनाथ धाम चढ़ावा में चोरी व ग़बन आदि होने का मामला काफी सुर्ख़ियों में हैं। इन दोनों विख्यात धार्मिक स्थलों में इनके ट्रस्ट से जुड़े मुख्य प्रबन्धकों की भी सही से जांच होनी चाहिये वरना फिर आगे चलकर इनकी आड़ में इनके स्थान पर दूसरे बने मुख्य प्रबन्धक भी इसका दुरुपयोग कर सकते हैं।

पढ़ें :- रस्सी जल गई, पर ऐंठन नहीं गई...‘वंदे मातरम्’ मामले को लेकर कांग्रेस पर जमकर बरसे केशव मौर्य

उन्होंने आगे लिखा, ऐसी आम चर्चा है कि निचले स्तर पर जो भी गड़बड़ी हुई है तो उसके लिए या तो मुख्य प्रबन्धकों की मिलीभगत है या फिर उनकी लापरवाही की वजह से यह सब कुछ हुआ है। अतः इस प्रकरण की अब सही से जांच होनी बहुत ज़रूरी है तथा इस मामले में सरकार व एस.आई.टी. को भी विशेष ध्यान देना है।

बसपा सुप्रीमो ने आगे कहा, सपा, कांग्रेस व आम आदमी पार्टी आदि के जिन वरिष्ठ नेताओं द्वारा यहां (श्री राम मन्दिर) चढ़ावे में काफी मोटी रकम की चोरी व ग़बन आदि होने की बात कही जा रही है तो उनसे भी इसके पुख़्ता सबूत लेने चाहिये, ताकि कोई भी चोरी व ग़बनकर्ता बच ना सके, वरना इसकी आड़ में इसे कोरी राजनीति ही माना जायेगा अर्थात् श्रद्धा नहीं, जो जनहित के मुद्दों को दरकिनार करके, अब इस मुद्दे की आड़ में ये पार्टियां चुनाव में जाना चाहती हैं, ऐसी भी आम चर्चा है।

 

 

पढ़ें :- राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी एक बार फिर तुष्टीकरण की राजनीति को आगे बढ़ा रही...वंदे मातरम् में बोले अमित शाह
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...