Next Bihar CM speculation : नीतीश कुमार के राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ लेने के बाद बिहार के नए सीएम के नाम को लेकर चर्चाएं तेज हैं। जिसमें डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी बड़े दावेदार माने जा रहे हैं। इस बीच, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बिहार के नए सीएम की अटकलों पर तीखी प्रतिक्रीया दी है। तेजस्वी ने दावा किया है कि जेडीयू के बड़े नेताओं ने ईडी-सीबीआई के दबाव या लालच में आकर नीतीश कुमार को फंसा दिया है।

अगले बिहार सीएम को लेकर चल रही अटकलों पर आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने कहा, ‘मुख्यमंत्री कौन बनता है या नहीं, यह एक अलग बात है, लेकिन वास्तविकता यही है कि बिहार बदहाल हो गया है बर्बाद इन लोगों ने कर दिया है। कानून-व्यवस्था, किसान, नौजवान या दवाई-पढ़ाई की बात कीजिये, बिहार भुगत रहा है। सरकार की जिम्मेदारी होती है कि लोगों की पीड़ा को दूर किया जाए। इसके लिए ही सरकार का गठन किया जाता है।’
जेडीयू-भाजपा पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, ‘ये लोग तंत्र-मंत्र जैसे भी सरकार बनाए हैं, लेकिन आज स्थिति यह है कि दो महीने से कितनी कैबिनेट मीटिंग हुई है? कोई फैसला नहीं लिया जा रहा है, बिहार की कैसी स्थिति बनी हुई है… जिन पार्टियों की सराकर है उनको लोगों की चिंता है ही नहीं। सबको चिंता इस बात की है कि कुर्सी (सीएम पद) किसकी होगी? कुर्सी पर कौन बैठेगा?’
तेजस्वी ने आगे कहा, ‘हम पहले से कह रहे हैं कि ये लोग नीतीश जी को मुख्यमंत्री नहीं रहने देंगे और यही हो रहा है। चुनाव में ये कहने की उनकी हिम्मत नहीं थी, लेकिन अंदरूनी तौर पर ये पहले से तय था। नीतीश जी को बिना उनकी इच्छा वहां (राज्यसभा) भेजा गया। जेडीयू में बड़े नेता है उन लोगों ने समझौता किया है चाहे वो सीबीआई-ईडी का डर हो या लालच हो जो भी इन लोगों ने नीतीश जी को फंसा दिया है।’