1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Sensex Closing Bell : ‘महंगाई’ से शेयर बाजार बेदम, सेंसेक्स 800 अंक टूटा, निफ्टी 22550 से नीचे फिसला

Sensex Closing Bell : ‘महंगाई’ से शेयर बाजार बेदम, सेंसेक्स 800 अंक टूटा, निफ्टी 22550 से नीचे फिसला

Sensex Closing Bell : शेयर बाजार (Share Market) हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन अमेरिकी में महंगाई के आंकड़े (American Inflation Figures) जारी होने के बाद बड़ी गिरावट देखी गई है। अमेरिका में जारी महंगाई के आंकड़े (American Inflation Figures)  अनुमानों से अधिक रहे हैं, जिससे निवेशकों में इस बात का संदेह बढ़ा है कि फेड ब्याज दरों में कटौती में देरी कर सकता है।

By santosh singh 
Updated Date

Sensex Closing Bell : शेयर बाजार (Share Market) हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन अमेरिकी में महंगाई के आंकड़े (American Inflation Figures) जारी होने के बाद बड़ी गिरावट देखी गई है। अमेरिका में जारी महंगाई के आंकड़े (American Inflation Figures)  अनुमानों से अधिक रहे हैं, जिससे निवेशकों में इस बात का संदेह बढ़ा है कि फेड ब्याज दरों में कटौती में देरी कर सकता है। इसके बाद भारतीय शेयर बाजार (Indian Stock Market) में शुक्रवार को बड़ी बिकवाली देखी गई और सेंसेक्स 800 अंकों से अधिक यानी लगभग एक प्रतिशत तक फिसल गया। निफ्टी (Nifty) भी शुक्रवार के कारोबारी सेशन (Trading Session) के दौरान 22550 के स्तर के नीचे आ गया।

पढ़ें :- BJP सरकार ने जनता पर “Digital Payments Tax” लगाकर बचत को भी तबाह करने की योजना बना दी: खरगे

शुक्रवार के कारोबारी सेशन (Trading Session)  के बाद 793.25 (1.05%) अंकों की गिरावट के साथ 74,244.90 अंकों पर बंद हुआ। वहीं दूसरी ओर, निफ्टी (Nifty) 234.40 (1.03%) अंक फिसलकर 22,519.40 के स्तर पर पहुंच गया। मॉरीशस से निवेश करने वालों को अब और अधिक जांच का सामना करना पड़ सकता है। ऐसी खबरें सामने आने के बाद विदेशी निवेशकों ने ब्लूचिप कंपनियों में बड़े पैमाने पर अपनी हिस्सेदारी में बिकवाली की, जिससे बाजार और कमजोर पड़ गया।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...