1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. राम मंदिर में चढ़ावे की रकम गबन मामले में उठने लगे गंभीर सवाल, आज जांच के लिए पहुंचेगी SIT

राम मंदिर में चढ़ावे की रकम गबन मामले में उठने लगे गंभीर सवाल, आज जांच के लिए पहुंचेगी SIT

ट्रस्ट की ओर से की गई अब तक की जांच का पूरा ब्योरा भी जुटाएगी। इस बीच एक सप्ताह पहले उजागर हुए इस मामले में गबन के साक्ष्य मिलने के बाद भी अब तक एफआईआर दर्ज नहीं कराई गई है। राम मंदिर में दान की राशि में हेरफेर का मामला बीते सप्ताह उजागर हुआ था, जिसके बाद से कई सवाल उठने लगे थे। विपक्ष के नेता भी मंदिर से चढ़ावे की रकम चोरी के मामले को लेकर सरकार को घेर रहे हैं।

By शिव मौर्या 
Updated Date

अयोध्या। राम मंदिर में चढ़ावे की रकम चोरी होने के मामले को लेकर जांच शुरू हो गयी है। एसआईटी की टीम आज अयोध्या पहुंचेगी और जांच शुरू करेगी। इन सबके बीच पीएमओ के एक अफसर के भी अयोध्या पहुंचने की चर्चा है, जो पूरे मामले की जांचकर रिपोर्ट देंगे। हालांकि, इसकी पुष्टि नहीं हो पायी है। वहीं, एसआईटी की टीम ट्रस्ट के पदाधिकारियों से जानकारी लेने के साथ ही मंदिर कर्मचारियों और संदिग्धों से पूछताछ करेगी।

पढ़ें :- राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में कांग्रेस की एंट्री, ट्रस्ट पदाधिकारियों के इस्तीफे व जवाबदेही तय करने की मांग

साथ ही, ट्रस्ट की ओर से की गई अब तक की जांच का पूरा ब्योरा भी जुटाएगी। इस बीच एक सप्ताह पहले उजागर हुए इस मामले में गबन के साक्ष्य मिलने के बाद भी अब तक एफआईआर दर्ज नहीं कराई गई है। राम मंदिर में दान की राशि में हेरफेर का मामला बीते सप्ताह उजागर हुआ था, जिसके बाद से कई सवाल उठने लगे थे। विपक्ष के नेता भी मंदिर से चढ़ावे की रकम चोरी के मामले को लेकर सरकार को घेर रहे हैं।

तीन सदस्यीय एसआईटी का गठन
राम मंदिर में चढ़ावे की रकम चोरी किए जाने का मामला उजागर होने के बाद ट्रस्ट के कार्यालय के पास किसी भी बाहरी व्यक्ति के जाने पर रोक लगा दी गयी है। इन सबके बीच शनिवार को श्रीराम मंदिर ट्रस्ट के अनुरोध के बाद मुख्यमंत्री के निर्देश पर शासन ने तीन सदस्यीय एसआईटी का गठन किया था, जिसमें लखनऊ के मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत, आईजी रेंज लखनऊ किरन एस और विशेष सचिव वित्त नील रतन शामिल हैं।

विनय कटियार उठा रहे लगातार सवाल
राम मंदिर में चढ़ावे की रकम चोरी को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। अब इसको लेकर सवाल भी खूब उठ रहे हैं। भाजपा नेता विनय कटियार लगातार सवाल उठा रहे हैं। उन्होंने कहा था कि, सबके सब चोर हैं।

 

पढ़ें :- बाबरी मस्जिद के पैरोकार रहे इकबाल अंसारी को SIT जांच पर है भरोसा, बोले-भगवान स्वयं ढूंढ लेंगे अपने पैसे को

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...